फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रंजरोश के चलते गांव के ही कपिल ने दी थी बबली की मुखबरी, कुरुक्षेत्र जेल में आरोपी जब्बर से हुई थी पहचान

रंजरोश के चलते गांव के ही कपिल ने दी थी बबली की मुखबरी, कुरुक्षेत्र जेल में आरोपी जब्बर से हुई थी पहचान

Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रंजरोश के चलते गांव के ही कपिल ने दी थी बबली की मुखबरी, कुरुक्षेत्र जेल में आरोपी जब्बर से हुई थी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव अंजनथली में पूर्व सरपंच के पति बबली उर्फ सुरेश की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद रेकी कर मुखबरी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कपिल मृतक बबली के ही गांव का रहने वाला है। कपिल और बबली के भी कई बार झगड़ा हुआ था, इसी कारण कपिल की बबली के प्रति रंजिश थी। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य आरोपियों का खुलासा हो सके।
बता दें 29 जुलाई को पूर्व सरपंच के पति बबली की गांव में ही सुबह के समय गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। चार आरोपी आई-20 कार में आए थे, जो उन्होंने शाहबाद से चोरी की थी। डीएसपी राजीव ने प्रेसवर्ता कर बताया कि इस मामले में पांच टीमें जांच कर रही है इसके साथ ही दूसरे जिले की पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जेल में हुई थी कपिल की जब्बर से मुलाकात
सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि एसआई रणबीर सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई टीम ने 17 अगस्त को आरोपी कपिल को नीलोखेड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान कपिल ने बताया कि कुरूक्षेत्र में सितंबर 2017 में उसका दो साथियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस मामले में जमानत न होने पर उसे कुरूक्षेत्र जेल में भेज दिया था, वहां पर हत्या के मामले में सजा काट रहा जब्बर वासी लाडवा की उससे मुलाकात हुई और उसने बबली के बारे में पूछा तो मैंने बताया दिया कि मेरी उसके साथ नहीं बनती। इसके बाद जब्बर ने जेल में उसकी पूरी सहायता की। दो-तीन दिन बाद उसकी जमानत हो गई और वह अंजनथली गांव वापस आ गया। इस दौरान भी उसका बबली के साथ झगड़ा हुआ। इस लिए वह बबली से बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाई थी हत्या करने की प्लानिंग, रात को देख लिया था बबली का मकान
सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र ने बताया कि 28 जुलाई को जब्बर ने कपिल के पास फोन कर उसे गांव के अड्डे पर बुलाया था। जब्बर काले रंग की आई-20 कार में आया और उसने कपिल को कार में बैठा लिया। इसके बाद उसने अंकुश कमालपुर के बारे में पूछा, क्योंकि अंकुश ने निरज पुनिया पर गोली चलाई थी। निरज पुनिया और जब्बर दोनों दोस्त हैं। इसके बाद जब्बर ने नरेश व बबली के मकान के बारे में पूछा तो रात को उसने बबली का मकान जब्बर को दिखा दिया और गाड़ियों की भी जानकारी ली, कहां जाते हैं और कौन-कौन उनके साथ रहता है। तब कपिल ने बताया कि सुबह 9.10 बजे बबली गांव के सरपंच के साथ घरौंडा में आयोजित सीएम की रैली में जाएगा। जब्बर ने कहा कि मै और मेरा दोस्त कृष्ण दादुपुर कल बब्ली सरपंच को गोली मारेगें, जिसके लिए तेरी सहायता की जरूरत है। कपिल ने बताया कि कल सुबह 09:00 बजे गांव सोहलो की ओर जाने वाली सड़क से बबली घरौंडा रैली में जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे जब्बर ने दोबारा कपिल को बुलाया और कहा कि इस वक्त बबली कहां है। तो कपिल जब्बर और उसके साथियों के सरपंच के घर के सामने ले गया। सरपंच के घर से निकलर जैसे की बबली डॉ. महेंद्र की दुकान में बैठा तो तभी जब्बर व उसके साथियों ने बबली पर गोलियां दाग दी और उसकी हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed