फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस आई हरकत में सब्जी की दुकान पर मारा छापा, चाइनीज डोर पकड़ी मामला दर्ज

पुलिस आई हरकत में सब्जी की दुकान पर मारा छापा, चाइनीज डोर पकड़ी मामला दर्ज

Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आई हरकत में सब्जी की दुकान पर मारा छापा, चाइनीज डोर पकड़ी मामला दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हांसी चौक गली नंबर-10 निवासी राजू भारती की चाईनीज डोर से गला कटने के बाद सिटी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने कलंदरी गेट स्थित सब्जी की दुकान पर छापा मारा और चाईनीज डोर बेचते हुए दुकानदार को काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। सिटी थाना एसआई राजींद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कलंदरी गेट स्थित एक सब्जी की दुकान में दुकानदार मंगल चाईनीज डोर बेच रहा है। सूचना मिलते ही उसने सब्जी की दुकान पर छापा मारा तो वहां एक बैग में चाईनीज डोर की चरखे बरामद किए। आरोपी दुकानदार मंगल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें शुक्रवार को हांसी चौक गली नंबर-10 निवासी राजू भारती बाइक पर सवार होकर शाम को अपने घर आ रहा था। जब वह गली नंबर आठ में पहुंचा तो वहां उड़ रही पतंग पर चाईनीज डोर बंधी हुई थी और वह उसके गले में फंस गई और उसका गला काट दिया। गर्दन से खून निकलता देख आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर ने गर्दन में 14 टांके लगाए। अभी राजू भारती बोल नहीं सकता है। बता दें चाईनीज डोर बेचने पर प्रतिबंध है लेकिन कुछ दुकानदार चाईनीज डोर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed