फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रोपर्टी डीलर ऑफिस में घुसकर डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

प्रोपर्टी डीलर ऑफिस में घुसकर डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर ऑफिस में घुसकर डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी स्थित माता के मंदिर के सामने 15 से 20 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर रविवार रात को व्यक्ति को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में कृष्ण को उसका साथी सुरेंद्र बाइक पर बैठाकर अस्पताल लेकर गया। सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मौके पर पुलिस को गोली का एक खोल बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो फायर किए थे, जिसमें एक गोली कृष्ण के माथे पर लगी है और दूसरी गोली ऑफिस की दीवार पर लगी। गनीमत रही कि सुरेंद्र की जान बच गई, क्योंकि वह भी कृष्ण के साथ था। सिटी थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर रमेश उर्फ चिंगारी, भल्ला, खली, प्रदीप, सागर, जोली और अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एक प्राइवेट अस्पताल में घायल कृष्ण का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई और आईसीयू में दाखिल है।

बाहर की शराब बेचनी बंद नहीं तो मार देंगे गोली
काछवा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शिव कॉलोनी गली नंबर दो निवासी कृष्ण उसका रिश्तेदार है। वे दोनों पहले ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। अब वे प्रोपर्टी डीलर का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शिव कॉलोनी में माता के मंदिर के सामने एक दुकान लेकर प्रोपर्टी डीलर ऑफिस बनाया है, जिसका कार्य चला हुआ है। रविवार रात को करीब साढ़े 8 बजे वह कृष्ण के साथ बैठा थ। इस दौरान लाइट भी नहीं थी। ऑफिस के सामने एंडेवर व स्विफ्ट डिजायर कार व बाइकें आकर रुकी और 15 से 20 व्यक्ति ऑफिस में घुस गए। आरोपी रमेश उर्फ चिंगारी ने कृष्ण को कहा कि अवैध रूप से शराब बेचना बंद कर दो, कृष्ण ने कहा कि ऑफिस में शराब की दो बोतल पीने के लिए हैं। तभी भल्ला, सागर व खली गाली गलोच करने लगे। चिगांरी ने धमकी दी कि यदि बाहर की शराब बेचनी बंद नहीं की तो गोली मार देंगे। यह कहकर अपनी पिस्टल निकाल ली। सुरेंद्र बीच बचाव करने लगा तो चिंगारी के भतीजे सागर ने छोटी दो नाली बंदूक से कृष्ण पर फायर कर दिया। गोली कृष्ण की बाईं आंख के ऊपर माथे पर लगी। सुरेंद्र के अनुसार दूसरा फायर चिंगारी ने किया, लेकिन निशाना चूक गया।
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता है कृष्ण लाल
घायल कृष्ण लाल के पिता जिले सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से औंगद गांव के हैं, पिछले 25 साल से करनाल शिव कॉलोनी गली नंबर दो में रह रहे हैं। कृष्ण तीन बहनों का इकलौता भाई है। कृष्ण की दो लड़की व एक लड़का है। कृष्ण पहले गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। अब प्रोपर्टी डीलर का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच की गई है। घायल कृष्ण ही हालत अभी गंभीर है। उसके रिश्तेदार सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed