फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बल्ला में लड़की की संदिग्ध हालात में मौत : महिला आयोग की सदस्य ने दोनों पक्षों से की चार घंटे तक पूछताछ

बल्ला में लड़की की संदिग्ध हालात में मौत : महिला आयोग की सदस्य ने दोनों पक्षों से की चार घंटे तक पूछताछ

Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बल्ला में लड़की की संदिग्ध हालात में मौत : महिला आयोग की सदस्य ने दोनों पक्षों से की चार घंटे तक पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव बल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों हुई लड़की की मौत के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने लघु सचिवालय में दोनों पक्षों से पूरे मामले की जानकारी ली। करीब चार घंटे तक उन्होंने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग भी की और उनके बयान भी दर्ज किए। दोनों ही पक्षों ने अपने अपने तर्क दिए और एक दूसरे पर आरोप लगाए।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के द्वारा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के कारण लड़की ने सुसाइड किया है। वहीं, रोहतक निवासी मोनू ने नम्रता गौड़ के सामने कई नए सबूत पेश किए। इसमें लड़के ने एक वॉइस रिकॉर्डिंग दी, जिसमें लड़की का पिता लड़के से बात कर रहा था। इसके बाद उसने कुछ फोटो एक वीडियो भी दिखाई। युवक ने दावा किया कि लड़की उसके साथ खुश थी। पूछताछ के दौरान लड़के ने यह भी कबूला कि उसके पहले भी कई लड़कियों से अफेयर थे, लेकिन उनके आपस में विचार न मिलने के कारण वह उन लड़कियों से दूर हो गया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने लड़की के परिजनों से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने लड़के पर आरोप लगाए कि लड़के से परेशान होकर उनकी बेटी ने सुसाइड किया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद नम्रता गौड़ गांव में बल्ला में पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले नम्रता गौड़ ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी ले ली है और मामले की रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंप देंगी। लड़के पक्ष की तरफ से जो सबूत पेश किए गए उनको स्वयं भी लिए और पुलिस को भी निर्देश दिए कि वह सबूत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाए। नम्रता गौड़ ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी सच होगा, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed