फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मोस्टवांटेड कृष्ण दादुपुर पर पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम

मोस्टवांटेड कृष्ण दादुपुर पर पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम

Tue, 31 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मोस्टवांटेड कृष्ण दादुपुर पर पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव अंजनथली में इनेलो नेता सुरेश उर्फ बबली की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी मोस्टवांटेड कृष्ण दादुपुर पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एक लाख रुपये इनाम रख दिया है। इससे पहले इस बदमाश पर 25 हजार रुपये इनाम था। इस बदमाश का नाम जिले में मोस्टवांटेड लिस्ट में पहला नाम है। कृष्ण दादुपर पर 13 जुलाई 2013 को तरावड़ी थाना में जान से माने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है, इससे अलग 2016 एक अगस्त को भी बुटाना थाना में जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा बदमाश कृष्ण दादुपुर पर 25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। जो भी व्यक्ति इस बदमाश सूचना देगा तो उसे इनाम दिया जाएगा और उस व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed