फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

बच्चों के साथ दो महिलाएं पहुंचीं थाने, एक ही व्यक्ति को बताया पति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
crime
मामला शहर के थाने का है। दो महिलाएं अपने दो-दो बच्चों के साथ आती हैं और पुलिस को अपनी समस्या बताती हैं। दोनों ही महिलाएं एक दूसरे पर अपना पति कब्जाने का आरोप लगाती हैं। दोनों ही महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में एक ही व्यक्ति को अपना पति बताकर दावा किया है कि ये बच्चे भी उन्हीं के हैं। चौंकाने वाले मामले को लेकर पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई। एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई और पति को पाने को लेकर महिलाओं ने थाना परिसर में हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को भी बुलवा गया, जिस पर वे हक जता रही थीं। देर शाम तक चले विवाद और पंचायत के बाद आखिरकार पति को उस महिला के साथ भेज दिया गया, जिसके साथ उसने पहले शादी की थी। पंचायत में भी आई कि दूसरी महिला उसके साथ लीव इन रिलेशन में रहती थी। हालांकि, महिला थाना प्रभारी कविता ने कहा कि मुझे इस केस की जानकारी नहीं है। स्टाफ सदस्यों से पूछकर ही इस बारे में बता सकती हूं।
विज्ञापन

मामला दोपहर का है। थाने में अपने बच्चों के साथ दो महिलाएं पहुंची और एक दूसरे पर पति को कब्जाने का आरोप लगाने लगी। साथ ही पुलिस से मांग की कार्रवाई की जाए। एक महिला ने दावा किया कि व्यक्ति ने उसके साथ शादी कर रखी है, वहीं दूसरा उसके दावे को खारिज कर दावा किया कि शादी मैंने कर रखी है। पुलिस इस मामले को लेकर चकरा गई। आला अधिकारियों तक शिकायत के बारे में बताया गया। इस पर संबंधित व्यक्ति को भी बुलाया गया। इस पर पुलिस व्यक्ति से पूछताछ की। साथ ही दोनों पक्षों से शादी के सबूत भी मांगेे। करीब एक घंटे तक चली पंचायत में पति को उसी महिला के साथ भेज दिया गया, जिसके साथ उसकी पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed