फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

crime

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
crime
पानीपत। गांव सिवाह के पास निजी अस्पताल में इलाज कराने आ रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी, वहीं उसके साथी के सिर पर रॉड से हमला किया। दोनों युवक सीने में दर्द होने पर निजी अस्पताल में इलाज कराने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर बदमाशों के साथ हो गई। जिसके बाद झगड़ा हुआ और इसी रंजिश में बदमाशों ने पहले उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेसुध हो गए और उसके बाद एक युवक के पैर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत के मुंडाला निवासी नरेश ने बताया कि सात अगस्त की रात उसकी छाती में दर्द हुआ। वह इलाज के लिए अपने साथी दीप रमन निवासी गांव सिमांका के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर पानीपत सिवाह स्थित पार्क अस्पताल के लिए चल पड़े। जब दोनों गांव सिवाह के सामने जीटी रोड फ्लाइओवर के नीचे से अस्पताल की ओर घूमे तो इसी बीच एक बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस बात पर दोनों पक्षों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच में दोनों युवकों ने उसे और उसके साथी दीपरमन के सिर पर किसी चीज से वार किया। जिससे दोनों बेसुध हो गए। बेसुध होने के दौरान नरेश को गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। दोनों आरोपी युवक वहां से बाइक पर फरार हो गए। दोनों घायल किसी तरह अस्पताल के भीतर तक पहुंचे। रात करीब डेढ़ बजे डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी थी। दोनों रात को वापस घर चले गए।
विज्ञापन

बाक्स
पैर में दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा, ऑपरेशन के बाद निकाली गोली
आठ अगस्त को उसके पैर में दर्द हुआ तो वह पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर एक्सरे हुआ तो पैर में गोली होने का खुलासा हुआ। नौ अगस्त को उसका ऑपरेशन हुआ और पैर से गोली निकाली गई। दो दिन इलाज के बाद 11 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी गई। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घायल की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की धरपकड़ में टीमें जुटी हुई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed