{"_id":"5d3772828ebc3e6ca1650168","slug":"crime-karnal-news-knl1001974","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे छात्र को भी किया गिरफ्तार, स्कूल ने तीनों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे छात्र को भी किया गिरफ्तार, स्कूल ने तीनों को निकाला
विज्ञापन
चलती बस में तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने 10वीं के तीसरे आरोपी छात्र को भी गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको बाल सुधार ग्रह अंबाला भेज दिया गया है। इधर,10वीं के तीनों छात्रों पर आरोपों के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई होने के बाद स्कूल प्रबंधन भी एक्शन में आया है। तीनों छात्रों के नाम काटने के बाद उन्हें मंगलवार को स्कूल से निकाल दिया गया। पुलिस की ओर से पीड़ित छात्र का मेडिकल कराने के बाद उसकी सीडब्ल्यूसी से काउंसिलिंग भी कराई गई है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने स्कूल के बाथरूम में भी उसके साथ कई बार कुकर्म किया।
गत सप्ताह शहर के एक प्राइवेट स्कूल के 10वीं कक्षा के तीन छात्रों द्वारा तीसरी कक्षा के बच्चे के साथ कुकर्म करने का सोमवार को मामला उजागर हुआ। सात वर्षीय बच्चे के साथ उसके सीनियर छात्रों ने ऐसा चलती बस में उस समय किया जब स्कूल की छुट्टी के बाद वे घर जा रहे थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर सोमवार को परिजनों ने स्कूल के बाद रोड भी जाम किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों छात्रों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसी मामले में सिटी थाना एसएचओ हरजिन्द्र सिंह की टीम ने सोमवार शाम को दो छात्रों को गिरफ्तार किया था। तीसरे छात्र को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अदालत के आदेशों पर तीनों छात्रों को पहले बाल सुधार ग्रह मधुबन भेजा गया था। फिर बाद में मंगलवार दोपहर बाद इन्हें अंबाला बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया।
स्कूल की लापरवाही सामने आई तो होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में स्कूल की लापरवाही भी यदि सामने आती है तो स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। स्कूल की भी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल संचालकों को बस व स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, इसमें लापरवाही बरतने वाले संचालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।