फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crime being committed on calls from abroad will be stopped by coordinating with the agencies there: Manohar Lal

विदेश से कॉल पर हो रहे अपराध को वहां की एजेंसियों से तालमेल कर रोका जाएगा : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Crime being committed on calls from abroad will be stopped by coordinating with the agencies there: Manohar Lal
- केंद्रीय मंत्री ने कहा, कचरे से कोयला बनाने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगेंगे प्रोजेक्ट, एनटीपीसी से किया जाएगा करार
विज्ञापन

- मनोहर बोले, आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं चलेगा कांग्रेस का झूठ, अफवाह का हथकंडा, भाजपा तीसरी बार हरियाणा में बनाएगी सरकार
- राहुल गांधी की ओर से हिंदू समाज पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में कहा, इसका जवाब समाज चुनाव में देगा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद जनसंवाद किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बढ़ते अपराध पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि विदेश से आने वाली कॉल पर जो अपराध हो रहे हैं, उन्हें भी विदेशी जांच एजेंसियों से तालमेल करके रोका जाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि अब शीघ्र ही कचरे से भी कोयला बनाया जाएगा जिसके लिए फरीदाबाद व गुरुग्राम में प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। इसको लेकर केंद्र सरकार ने एनटीपीसी से करार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झूठ, अफवाह और अन्य प्रकार का हथकंडा नहीं चलेगा। भाजपा कार्यकर्ता तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदू समाज पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसावादी कहना गलत है। इसका जवाब समाज कांग्रेस को चुनाव में देगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ओर से अगले चुनाव में भी नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि वह उनकी घोषणा का स्वागत करते हैं। एक सांसद की नाराजगी के सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने कोई इच्छा व्यक्त नहीं की थी कि उन्हें कौन सा विभाग चाहिए। यह प्रधानमंत्री का अधिकार होता है कि वह किसे अपने मंत्रिमंडल में रखते हैं और किसे कौन सा महकमा देते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता व्यवस्था के प्रति हमेशा चिंतित एवं प्रयासरत रही है। अब गुरुग्राम और फरीदाबाद में निकलने वाले कचरे से कोयला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed