{"_id":"6487904331cc25a788059e64","slug":"corporation-will-rejuvenate-mughal-canal-road-karnal-news-c-18-knl1008-147941-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुगल कैनाल रोड का कायाकल्प करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुगल कैनाल रोड का कायाकल्प करेगा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम अब मुगल कैनाल रोड का कायाकल्प करने की तैयारी में हैं। इसके तहत इसके दोनों ओर सीमेंट कंक्रीट की सड़कें बनेंगी और जलनिकासी के लिए नाले के चैनल बनाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा के लिए कैटआई व रिफ्लेक्टर लगेंगे। थर्मोप्लास्टिक पेंट से जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने दो करोड़ 43 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। शहर के 194 पार्कों को तीन करोड़ रुपये से सुदृढ़ किया जाएगा।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बताया गया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई थी, उसमें शहर के कई वार्डों में सड़कों की मरम्मत का आदेश दिया था। इनमें वार्ड 6, 8, 9 व 10, वार्ड 11, 12, 13, 16 व 17 में मुख्य सड़कों की मरम्मत आवश्यक है।
मरम्मत कार्यों में ड्रेन, नाले, फ्रेम, ग्रिल, रोड गली, गढ्ढे व पैच वर्क किए जाएंगे। बिटुमिन कंक्रीट से सड़के सुदृढ़ की जाएंगी, इनमें रेलवे रोड भी शामिल है। इन कार्यों पर एक करोड़ 84 लाख 71 हजार रुपये का अनुमान तैयार किया गया है। सडक़ों की मरम्मत का नगर निगम ने 10 जून को टेंडर लगाया गया है, जो इसी माह खुलेगा।
विज्ञापन
मुगल कैनाल मार्केट में जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण ही अक्सर सड़क टूट जाती है। कोई मरम्मत भी एक पखवाड़े से अधिक नहीं टिकती। निगमायुक्त ने बताया कि शहर के सभी छोटे-बड़े 194 पार्कों में सिविल वर्क और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का वार्षिक बजट रखा गया है। इन कार्यों में बाउंडरी वाल, फुटपाथ, झूले व ओपन एयर जिम की मरम्मत शामिल हैं।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि दिव्य नगर योजना में सड़कों का सुंदरीकरण होगा। माल रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से आईटीआई चौक तक शहर को सुंदर बनाने के कार्य किए जाएंगे। करीब साढे तीन किलोमीटर लंबे स्ट्रैच पर पैदलपथ व साइकिल ट्रैक, महापुरुषों की प्रतिमा और मूर्तियों की स्थापना, खूबसूरत लाईटें, वाटर बॉडी, ट्राईकलर लाईट तथा बैठने के लिए बैंच व शेड की व्यवस्था की जाएगी।
इन कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एक एकड़ से अधिक करीब 20 पार्कों व भिन्न-भिन्न स्थानों पर 16 गोलचक्कर की पहचान की गई है। जिनका सुंदरीकरण किया जाना है। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से आईटीआई चौक तक सड़क पर ट्राईकलर लाट लगाई जा चुकी है।