फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation will conduct survey of condom and dilapidated buildings of the city

Karnal News: शहर के कंडम और जर्जर भवनों का निगम कराएगा सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Corporation will conduct survey of condom and dilapidated buildings of the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी में राइस मिल का पुराना भवन ढहने के बाद नगर निगम भी सतर्क हो गया है। नगर निगम ने शहर भर में जर्जर व कंडम हो चुके भवनों का सर्वे कराने की तैयारी कर ली है। फिलहाल निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने शहर के लोगों से उनका या उनके आसपास कोई जर्जर या कंडम भवन है तो इसकी सूचना नगर निगम के टोल फ्री नंबर- 1800 180 2700 पर देने को कहा है।
पिछले दिनों ही तरावड़ी में एक राइस मिल की पुरानी बिल्डिंग ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई घायल हो गए थे। इसके बाद नगर निगम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर निगम पूरे शहर में जर्जर व कंडम हो चुके भवनों का सर्वे कराएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सर्वे का कार्य एक दो दिन में ही शुरू करा दिया जाएगा। जिसमें ऐसे सभी भवनों को सूचीबद्ध कर लिया जाएगा। तब तक कोई भी व्यक्ति निगम के टोल फ्री नंबर पर ऐसे भवनों की जानकारी दे सकता है। सूचना मिलने के बाद भवन मालिक को एक नोटिस जारी किया जाएगा। जिसके जरिए ऐसे भवन की रिपेयर करने के लिए कहा जाएगा, जिसमें 15 दिन का समय होगा। नोटिस पर अमल न करने की सूरत में नगर निगम ऐसे भवन को तुड़वा सकता है।
विज्ञापन


शहर में यदि कोई भवन कंडम हो चुका है, तो उसमें कोई व्यक्ति अपना आवास न बनाए, न ही कोई उसमें व्यवसाय करे। ऐसे भवनों से दूर रहने की आवश्यकता है। कंडम हो चुके भवन की मियाद खत्म होने के बाद यह कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। शीघ्र ही सर्वे में ऐसे सभी भवनों की जानकारी निगम के पास आ जाएगी, इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed