फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation and fire brigade employees roared in support of their demands

Karnal News: मांगों के समर्थन में गरजे निगम व दमकल कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation and fire brigade employees roared in support of their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले वीरवार को नगर निगम व फायर दमकल कर्मचारियों ने काले झंडे व उल्टे झाडू लेकर दूसरे दिन भी शहर में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यमुनानगर शाखा प्रधान पपला व संचालन सह सचिव रमेश टोडरपुर ने किया। कर्मचारियाें ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व अग्निशमन शाखा सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि बीते चार अप्रैल को दमकल कर्मचारियों की मांगों का समाधान के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के साथ संघ प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई थी।
विज्ञापन

जिसमें उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ। उसके बाद संघ प्रतिनिधिमंडल की महानिदेशक अग्निशमन के साथ पांच दौर की बातचीत हुई, लेकिन निदेशालय में बैठे अधिकारियों ने मांगों को पूरा नहीं किया। यदि दमकल कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो संघ जल्द ही राज्य कमेटी की मीटिंग बुलाकर आंदोलन की घोषणा करेगा। महासचिव ने बताया कि सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी करने के बजाय कर्मचारी विरोधी पत्र जारी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ आंदोलन को तेज करते हुए। हरियाणा में 10 व 11 सितंबर को सभी विधायकों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। उसके बाद 26 सितंबर को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों के पत्र परिपत्र जारी नहीं किए तो सभी दमकल व सफाई कर्मचारी 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास पर एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे।

मौके पर दमकल विभाग से विक्की वालिया, नगर पालिका से शाखा उप प्रधान बलदीप तुम्बी, रमन, श्याम लाल, सुरेश, सुनील, मोहन लाल, अनिता, अंजू, नीरू, कांता, जीतो, कमलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed