{"_id":"6047e2e88ebc3ee63a17a92b","slug":"corona-positive-died-53-new-case-arrived-karnal-news-knl635769127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 53 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 53 नए केस आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अभी तक जिले में कोरोना से 157 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। वहीं मंगलवार को कोरोना के 53 नए केस आए। इनमें अध्यापक सहित 11 विद्यार्थी, दो पुलिस कर्मी, सीए, किसान व महिलाएं शामिल हैं। तरावड़ी के गीता मॉडल स्कूल का एक अध्यापक व चार बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सेक्टर-7 निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को शहर के प्राइवेट अस्पताल से 2 मार्च को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। जिनमें अनियंत्रित मधुमेह था। 8 मार्च की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिल में मंगलवार को 53 नए केस पाए गए हैं।
1738 को लगाया टीका
मंगलवार को 29 केंद्र बनाए गए। इनमें 1738 को टीका लगाया गया। इनमें सबसे अधिक 60 वर्ष से अधिक उम्र के 996 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। 1165 को कोरोना की पहली डोज लगाई गई और 579 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई।
254 नागरिकों को लगाया टीका
असंध। असंध उपमंडल में 2 मार्च से 9 मार्च तक 254 नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी/डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम वर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है। असंध उपमंडल के अस्पताल में यह टीकाकरण सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार तथा प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में एक दिन किया जाता है।