फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   corona investigation of the arrested accused

गिरफ्तार आरोपी का करवाया जाए कोरोना जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
corona investigation of the arrested accused
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में ज्यादा एहतियात बरतने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया की तरफ से जारी हिदायतों में कहा गया है कि किसी भी आपराधिक मामले में गिरफ्तार आरोपी की कोरोना जांच जरूर करवाई जाए। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी को हवालात में बंद न करके सीधे अदालत में पेश किया जाए। यही नहीं आरोपी को छूना न पड़े। इसके लिए अदालत से परमिशन लेकर हथकड़ी लगाकर अदालत में पेश किया जाए। इससे पूर्व विशेष परिस्थितियों में ही किसी हार्डकोर अपराधी को ही अदालत से परमिशन लेने के बाद हथकड़ी लगा कर अदालत में पेश किया जाता रहा है। एकाध मामले को छोड़कर अधिकतर मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस हाथ में हाथ डालकर अदालत में पेश करने के लिए ले जाती है। अब कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते अधिक ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए पुलिस कर्मचारियों को यह हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed