{"_id":"68ed4d7b09d5532fd506caf7","slug":"contaminated-water-from-stp-and-cetp-will-not-go-into-yamuna-karnal-news-c-244-1-pnp1001-145476-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यमुना में नहीं जाएगा एसटीपी और सीईटीपी का दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यमुना में नहीं जाएगा एसटीपी और सीईटीपी का दूषित पानी
Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) से दूषित पानी यमुना में नहीं जाने दिया जाएगा। इसे रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। वहीं ड्रेन नंबर-दो में केमिकल युक्त पानी डालने वाले टैंकर चालकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप डागर इसके लिए सोमवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने जिला सचिवालय में यमुना एक्शन प्लान और आगामी छठ पूजा की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की सतत निगरानी करें, ताकि बिना शोधित पानीपत यमुना में न जाए। ड्रेनों में टैंकरों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट जल डिस्चार्ज करने वाले टैंकर चालकों पर कड़ी नजर रखें और दोषी टैंकरों को जब्त करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ड्रेनों में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा न फेंका जाए। जहां भी कचरा जमा है तो वहां तत्काल सफाई की जाए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए, ताकि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, निगम आयुक्त डॉ. पंकज, जेपी सिंह व आरओ भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।