फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Consumer Commission will start in the district court: Sandeep Choudhary

उपभोक्ता आयोग जिला अदालत में होगा शुरु : संदीप चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
Consumer Commission will start in the district court: Sandeep Choudhary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला उपभोक्ता आयोग करनाल की अदालत जल्द ही जिला सचिवालय में शुरू हो जाएगी। विधायक जगमोहन आनंद के प्रयासों से वकीलों की काफी समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। फिलहाल यह जिला उपभोक्ता आयोग मॉडल टाउन में कार्यरत कर रहा है। करनाल जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप चौधरी ने कहा कि अदालत परिसर में जिला सचिवालय में जगह नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता आयोग का कार्यालय मॉडल टाउन में शिफ्ट किया गया। बार एसोसिएशन काफी समय से मांग कर रही थी कि जिला सचिवालय में उपभोक्ता अदालत लगाई जाए। उन्होंने कहा विधायक जगमोहन आनंद ने वकीलों की इस मांग को गंभीरता से लिया। विधायक के अथक प्रयासों से अब जिला सचिवालय में उपभोक्ता अदालत लगेगी। प्रधान संदीप चौधरी ने बताया कि करनाल जिला उपायुक्त ने जिला सचिवालय में निर्मित नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर जगह उपलब्ध करवाई है। बार एसोसिएशन विधायक जगमोहन आनंद और जिला उपायुक्त का आभार प्रकट करती है। अब वकीलों को कार्य करने में आसानी होगी और लोगों के मामले जल्दी हल हो सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed