फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction in two illegal colonies in Jundla demolished.

Karnal News: जुंडला में दो अवैध कॉलोनियों में निर्माण किया ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Construction in two illegal colonies in Jundla demolished.
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
करनाल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने वीरवार को पुलिस के सहयोग से जुंडला गांव में करीब 22 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। हथलाना रोड और नूरखेड़ी रोड पर विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में अवैध रूप से किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक डीलर कार्यालय, दो दुकानें, आठ डीपीसी, पक्की सड़कों और सीवर नेटवर्क को तोड़ा गया। दूसरी कॉलोनी में निर्माणाधीन एक भवन समेत आठ डीपीसी भी कार्रवाई की जद में आए। विभाग के अनुसार पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

डीटीपी के अनुसार पहली अवैध कॉलोनी करीब 14 एकड़ में हठलाना रोड पर विकसित की जा रही थी। यहां एक डीलर कार्यालय और दो दुकानों के अलावा आठ डीपीसी, पक्की सड़कों तथा सीवर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा दूसरी अवैध कॉलोनी करीब आठ एकड़ में नूरखेड़ी रोड पर बनाई जा रही थी। यहां एक निर्माणाधीन भवन और सभी आठ डीपीसी को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट खरीदने से पहले जांच लें वैधता
जिला नगर योजनाकार राहुल ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी विकसित करने और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed