फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress's hand in Nuh episode: Chief Minister

नूंह प्रकरण में कांग्रेस का हाथ : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Congress's hand in Nuh episode: Chief Minister
कहा, दूध का दूध पानी का पानी होगा, पुलिस और एजेंसियां कर रहीं जांच, सच्चाई आएगी सामने
विज्ञापन

- शुक्रवार को साइक्लोथान के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री शाम को पहुंचे करनाल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। साइक्लोथान का शुक्रवार को शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि नूंह प्रकरण में कांग्रेस और उसके विधायकों का हाथ है। एसआईटी की ओर से पूछताछ के लिए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह तबीयत खराब होने की वजह से पेश नहीं हो सके। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वह पेश होते तो अच्छा होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह मामले की जांच में पुलिस और एजेंसी लगी है। जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष के आरोप हैं कि नूंह हिंसा के प्रकरण में मुख्यमंत्री सदन में कुछ नहीं बोलते और बाहर बयानबाजी करते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य होते हैं, उसे रखा जाता है। सदन में भी कहा कि नूंह हिंसा में कांग्रेस का हाथ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने ठान लिया है कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। करनाल से शुरू हो रही साइक्लोथान पर कहा कि नशे के खिलाफ लगातार हरियाणा में अभियान चलाया जा रहा है। बड़े कष्ट के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा की सीमा के इलाकों में लगातार युवा नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। हमने प्रदेश की जनता व संतों से नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए आह्वान किया था। इस अभियान में बहुत से लोगों ने सहयोग किया। मौके पर घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed