फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress leader's car windows broken, threatened with dire consequences if he tells the police

Karnal News: कांग्रेस नेता की कार के शीशे तोड़े, पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's car windows broken, threatened with dire consequences if he tells the police
करनाल। पिछले दिनों प्रेम नगर में सीएम नायब सैनी का आवास रहे भवन से 100 मीटर और रामनगर थाने से महज 200 मीटर दूर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। मंगलवार को सुबह 5:15 बजे स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद वे कार में धमकी पत्र भी छोड़कर गए। जिसमें आरोपियों ने लिखा कि पहले तेरी स्कूटी तोड़ी थी, आज कार तोड़ी है और कल तुझे तोड़ेंगे। पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा। इसके साथ गालियां भी लिखी हुई हैं। कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह उनके बड़े भाई ने उन्हें जगाया और वारदात की जानकारी दी। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार से धमकी का पत्र कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास में पूछने पर घर के सामने स्थित गुरुद्वारा में आई महिला ने बताया कि दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। इनमें से एक ने मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पुलिस थाना की तरफ से आए थे। अनिल शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक एक्टिवा पर सवार था। मुंह पर कपड़ा लपेटे युवक ने शीशे तोड़े। उन्होंने खतरे का अंदेशा जताया है।




दो साल पहले रात में हुआ था पथराव

करीब दो वर्ष पहले रात में सीएम नायब सैनी का आवास रहे भवन पर दो युवकों ने पथराव किया था। तब पुलिस टीमें सतर्क हो गई थी और दोबारा ऐसी वारदात नहीं हुई। उस समय सीएम मनोहर लाल थे और यहां उनका आवास था। इसके बाद करनाल से विधायक बने सीएम नायब सैनी ने भी इसी कोठी को अपना आवास बनाया। आज भी दोनों की नेम प्लेट यहां लगी है। विधायक जगमोहन आनंद, सीएम प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का यहां जनता दरबार भी लगता है। लोगों का कहना है कि वीआईपी क्षेत्र में हम सुरक्षित नहीं हैं तो कहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed