Karnal: कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी का दावा, जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ; समर्थकों में भरा जोश
कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी ने कहा कि हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
विस्तार
कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी ने पार्टी नेतृत्व पर अपना भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास था कि पार्टी उन पर विश्वास करेगी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है और अब हमारी मेहनत रंग लाएगी। हम पार्टी के नेतृत्व के विश्वास को जीत में बदलकर उनके चरणों में रखेंगे।
#WATCH करनाल: कांग्रेस नेता शमशेर सिंह जोगी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास था कि पार्टी नेतृत्व मुझ पर विश्वास व्यक्त करेगा क्योंकि मैंने हमेशा ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है। हम मेहनत करके उनके विश्वास को जीत में बदलकर उनके चरणों में रखेंगे। जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा… pic.twitter.com/Q8c4JzgtFg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2024
शमशेर सिंह जोगी का यह बयान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश भरने वाला माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी मजबूत हो रहा है।