फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress is finished, AAP is making unrestrained statements: Badoli

कांग्रेस खत्म हो चुकी, आप अनर्गल बयानबाजी कर रही : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Congress is finished, AAP is making unrestrained statements: Badoli
- जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित अधिक सदस्य बनाने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को करनाल जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। जिले के तीन लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष 50 हजार सदस्य बनने पर जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता सहित पांच लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ौली ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है, आपसी झगड़ों में उलझ गई है। आम आदमी पार्टी के नेता अनर्गल बयानबाजी में लगे हैं।
भाजपा कार्यालय में सबसे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने बताया कि जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 50 हजार सदस्य बन चुके हैं, अभियान लगातार जारी है। इसमें जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने अब तक 1225, राजेंद्र चौधरी ने 885, विधायक राम कुमार कश्यप ने 750. विधान सभाध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व विधायक भगवान दास कबीरपंथी और पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने 600 से 650 सदस्य बनाए हैं। 500 से अधिक सदस्य बनाने वालों को प्रदेशाध्यक्ष ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्ट तो तो आम आदमी पार्टी महाभ्रष्ट बताते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां अपनी जिम्मेदारी से बचती हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। कांग्रेस द्वारा विपक्ष का नेता नहीं चुने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो चुकी है और अंदरूनी झगड़ों में फंसी है। परिवारवादी कांग्रेस अपने परिवारों को बचाने की लड़ाई में उलझी है, इसलिए अपने भाई व बेटों को स्थापित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट, सह प्रमुख संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल आदि मौजूद रहे।
भाजपा सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम चुनाव : बड़ौली
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा एक चुनाव पूरा होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायत के कोई भी चुनाव हो पार्टी उसे मजबूती से लड़ती है। नगर निगम चुनाव सिंबल पर लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछला चुनाव भी सिंबल पर लड़ा था और इस बार भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed