फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Confluence of Haryanvi, Punjabi and Rajasthani culture

Karnal News: हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संस्कृति का दिखा संगम

Sun, 05 Mar 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Confluence of Haryanvi, Punjabi and Rajasthani culture
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय मनोहारी होली महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। हरियाणा कला परिषद की ओर से छह मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में लोग और कलाकार उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। कालीदास रंगशाला में शुरू हुए आयोजन में पहले दिन हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संस्कृति का संगम दिखा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा।
कार्यक्रम में रितिका एंड ग्रुप ने गिद्दा, तमन्ना एंड ग्रुप ने राजस्थानी लोकगीत व नृत्य और हरियाणवीं लोक कलाकार पाला राम ने सेठ ताराचंद सांग की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहले दिन सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। सांसद ने कहा कि होली जैसा प्रसिद्ध त्योहार पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। त्योहार आपसी भाईचारा और प्रेम-प्यार का प्रतीक है। इसके उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से हमारी संस्कृति जीवंत रहती है और युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनोहारी होली महोत्सव 2023 का आयोजन करवाना हरियाणा सरकार का सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के अलग-अलग कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। मंच का संचालन रवि कुमार ने किया।ब्यूरो
विज्ञापन


होली धमाल व फोक नाइट आज
रविवार को हरियाणवीं होली धमाल व फोक नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा। छह मार्च को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम सायं पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित होंगे। सांसद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेशभर में निरंतर किया जा रहा है। यह होली महोत्सव 2023 भी इसी का हिस्सा है। हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भागीदारी देकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed