फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Condolence expressed on the demise of Comrade Sudhakar Reddy

Karnal News: कॉमरेड सुधाकर रेड्डी के निधन पर जताया शोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Condolence expressed on the demise of Comrade Sudhakar Reddy
121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का
करनाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव और पूर्व सांसद कॉमरेड सुधाकर रेड्डी का निधन हो गया है। शोक व्यक्त करते हुए सीपीआई के राज्य कार्यालय सहित हरियाणा के सभी कार्यालयों पर पार्टी के झंडों को झुका दिया गया। सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप और राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिले सिंह पाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि सुधाकर रेड्डी ने चुनौती भरे समय में बड़े साहस के साथ भाकपा का नेतृत्व किया। उनके निधन से देश में वामपंथी आंदोलन व सीपीआई को बड़ी क्षति हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

मधुबन मंडल की बैठक में की योजनाओं पर चर्चा

मधुबन।
बसताडा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को भाजपा के मधुबन मंडल की बैठक हुई। इसमें विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पहुंचे और सरकारी योजनाओं के विषय पर चर्चा की। इसमें जिला प्रभारी भारत भूषण, निर्मला बैरागी ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा भाव के लिए के लिए है, सत्ता सुख के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएं और देश को विकसित करने में अपना योगदान दें। जिला प्रभारी ने कहा कि मधुबन मंडल कई विषयों में काफी आगे हैं लेकिन लगातार प्रथम रहना भी एक चुनौती है। उन्होंने अपने जज्बा कभी कम नहीं होना चाहिए और भाजपा की विचार धारा राष्ट्र निर्माण,अंत्योदय, गरीब लोगों को ऑनलाइन योजनाओं का लाभ ही संगठन की खूबसूरती है। बैठक में निशांत राणा, संजय खेंची, मंडल प्रभारी ऊषा पांचाल, सतबीर गोस्वामी, अशोक पांचाल सहित अन्य मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
कश्यप समाज को अग्रणी बनाएंगे : अनूप कश्यप

करनाल।
ऑल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप ने शनिवार को कहा कि वह समाज को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कश्यप समाज को शिक्षा रोजगार और उद्यम के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कश्यप समाज को पूरा सम्मान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला के देवी नगर में समाज के स्थान को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वह सरकार से राजनीतिक भागीदारी चाहते हैं। संवाद
---------------------------

महंगाई की मार झेल रहे खेतिहर मजदूर : वी शिवदासन

करनाल। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य कमेटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय मजदूर-किसान भवन में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद वी शिवदासन ने कहा कि वर्तमान दौर में खेतिहर-मजदूरों के हालात ठीक नहीं हैं। वह महंगाई, बेरोजगारी व बीमारियों की मार झेल रहे हैं। गरीब लोगों के पास ही आवास का भारी अभाव है। दलित, आदिवासी व पिछड़े समुदाय लगातार काम धंधों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और अनेक प्रदेशों में भाजपा सरकार की नीतियों ने इन हालातों को और भी विकराल बना दिया है। मनरेगा, सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली, आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं में भारी कटौती की जा रही है। राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह ने खेत मजदूरों की समस्याओं को उठाया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कामरेड रामकुमार, सह सचिव राजेंद्र छौक्कर, संदीप सिंह, रोहताश राजली, रामचंद्र, बीर सिंह, सूरजभान, विक्रम सिंह, डाॅ. मिया सिंह, शिशपाल, राजबीर, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह व ओमपाल मौजूद रहे। संवाद

---------------------------
नशा रहित जीवन जीने के लिए किया प्रेरित

निसिंग। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनएसएस शिविर में आयोजित किया गया। इसमें खंड सीएचसी से डाॅ. स्मृति ने स्वयंसेवकों को नशा रहित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. स्मृति ने कहा कि नशे से परिवारिक झगडें जन्म लेकर रिश्तों में खटास पैदा कर आपसी प्रेम व भाईचारा खत्म हो रहा है। उन्हाेंने सभी को तंबाकू सहित शराब, गुटका, गांजा, खैनी जैसे नशा से बचने ओर दूर रहने की सीख दी। इस मौके एसएमसी प्रधान ऋषिपाल, शैली, सुरेंद्र कुमार, दीपिका सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद


---------------------------
शहीद सोमनाथ की याद में वाटर कूलर किया भेंट
इंद्री। डबवाली कांड में शहीद हुए शहीद सोमनाथ खेड़ा की याद में उनके पुत्र प्रखर और समीर कंबोज ने शनिवार को डीएसपी इंद्री कार्यालय के लिए वाटर कूलर भेंट किया। गौरतलब है कि सोमनाथ डबवाली उपमंडल में एसडीएम के तौर पर तैनात थे। इस दौरान एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम शामियाने में अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। उसमें बच्चों को जलता देख सोमनाथ और उनकी पत्नी बच्चों को बचाने में जुट गए। बच्चों को आग से निकालते समय दोनोंं बुरी तरह झुलस गए। तब तत्कालीन सरकार ने उनको शहीद का दर्जा दिया। इस मौके पर इंद्री डीएसपी सतीश गौतम भी मौजूद रहे। संवाद
---------------------------
मतभेद भुलाकर एकजुट रहना होगा : दादूवाल
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी तथा शिरोमणि अकाली दल आजाद के प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल शनिवार को करनाल पहुंचे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जाते हुए यहां रूके। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लोगों को आपसी मतभेदों को भूलकर एकजुट होकर रहना होगा। जत्थेदार दादूवाल ने बताया कि सरकार की ओर से सृष्टि के चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 वें शहीदी प्रकाश पर्व 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा हैं। सभी सिख संगत को मिल कर इस आयोजन को सफल बनाना होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की पूरी आशा हैं। उनके साथ एचएसजीपी के पूर्व कार्यकारी सदस्य गुरु प्रसाद, गगनदीप कौर भी मौजूद रही। गुरु पर्व कमेटी के प्रधान बरिंदर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह, शिफतबार सिंह, अशोक मेहता ने स्वागत किया। संवाद

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

121.... कार्यक्रम में आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप कश्यप का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed