{"_id":"61ca25cf79411d0f16302117","slug":"concerns-about-restrictions-fear-of-omicron-increased-vaccination-speed-91-percent-applied-the-first-dose-karnal-news-knl941774104","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधों की चिंता, ओमिक्रॉन का खौफ, बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, 91 प्रतिशत ने लगाई पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधों की चिंता, ओमिक्रॉन का खौफ, बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, 91 प्रतिशत ने लगाई पहली डोज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में ओमिक्रॉन की दहशत और एक जनवरी से बिना टीका लगाए लोगों का सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश बंद करने के निर्देश के बाद कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को करीब 24 हजार लोगों ने टीका लगवाया। 26 दिसंबर को करीब 15 हजार लोगों ने टीका लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह टीकाकरण चलता रहा तो कुछ दिनों में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा, क्योंकि अब तक 91 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 की प्रथम खुराक दी जा चुकी है, दूसरी खुराक लेने वाले करीब 62 प्रतिशत लोग ही हैं।
टीकाकरण में करनाल जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर गुरुग्राम है, जहां 42 लाख एक हजार 772 डोज कोविड के टीके की लग चुकी है। इनमें 23 लाख 38 हजार 564 पहली डोज तो 18 लाख 63 हजार 208 दूसरी डोज शामिल है। फरीदाबाद में 30 लाख 54 हजार 693 डोज लग चुकी हैं। इनमें 17 लाख 92 हजार 773 पहली डोज और 12 लाख 61 हजार 230 दूसरी डोज शामिल है। करनाल में 18 लाख 11 हजार 556 डोज लग चुकी हैं। इनमें 10 लाख 79 हजार 270 को पहली डोज, सात लाख 32 हजार 286 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
जिले में इतने महिला और पुरुषों को लग चुका टीका
महिलाएं - पुरुष
878544 - 932697
इस उम्र के इतने लोगों को लगा टीका
उम्र - टीका लगा
18-44 - 1101856
45-60 - 415604
60 प्लस - 294096
जिले में किस टीके की कितनी लगी डोज
कोविशिल्ड - 1405316
कोवाक्सीन - 406240
एक जनवरी से लागू होंगे नियम
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 से कोविड-19 टीकाकरण न करवाने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रेन, बस, होटल मॉल आदि स्थानों में भी ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मैरिज पैलेस, सरकारी दफ्तरों, बैंकों आदि में भी जिन्होंने कोविड-19 का टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये दिखाने होंगे दस्तावेज
दूसरी खुराक का प्रमाण पत्र (हार्ड या सॉफ्ट कॉपी)
जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे कोवीन पोर्टल से भेजे गए मैसेज को भी दर्शा सकते हैं। टीकाकरण की स्थिति जांचने के लिए आरोग्य सेतु एप का उपयोग भी किया जा सकता है।
कुछ दिनों से टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि वे जल्द दोनों डोज लगवा लें। जो टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच सकता है उनके लिए हर घर दस्तक कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन्हें टीका लगा रहे हैं।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल