फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Computer operator will talk to IT Director in Chandigarh today

Karnal News: कंप्यूटर ऑपरेटर आज चंडीगढ़ में आईटी निदेशक से करेंगे वार्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Computer operator will talk to IT Director in Chandigarh today
- लघु सचिवालय के बाहर आठवें दिन भी जारी रखा धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने राज्य स्तरीय हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में आईटी निदेशक से वार्ता कर अपना मांग-पत्र सौपेगा।


बीते दो दिनों में स्थानीय विधायकों को मांग-पत्र सौंपे गए। इस दौरान विधायकों ने उनकी मुख्य मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। जिला प्रधान उत्कर्ष आजाद ने बताया कि कर्मचारियों ने सोमवार व मंगलवार को घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप के निवास स्थान पर जाकर उन्हें मांग पत्र सौंपने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव से हुई वार्ता में कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है इससे कर्मचारियों में रोष है। इसलिए कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल 24 जुलाई को दोबारा चंडीगढ़ में ही आईटी निदेशक से वार्ता करेगा। यदि इस दौरान बातचीत से कोई ठोस हल नहीं निकाला जाता है तो कर्मचारियों की राज्य स्तरीय हड़ताल भारतीय मजदूर संघ के आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। इस मौके पर राज्य उप प्रधान प्रवीन कुमार, कर्मबीर, अरविंद, महेश शर्मा, गजेंद्र, राजेश कक्कड़, अमरजीत, प्रताप, गगन भास्कर, सतबीर, प्रदीप, महादेव, सोनिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed