फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Competition will be interesting in many wards, there will be intensity

Karnal News: कई वार्डों में मुकाबला होगा रोचक, लगेगा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Competition will be interesting in many wards, there will be intensity
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम में पार्षद पद के चुनाव के लिए शहर के पांच वार्डों में आमने-सामने की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं तीन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है।
यहां भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूती से डटा है। इसके अलावा अन्य 10 वार्डों में चार या इससे अधिक प्रत्याशी चुनावी दंगल में दो-दो हाथ कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के हिसाब से देखें तो निगम के 20 में से दो वार्डों में बिना चुनाव लड़े निर्विरोध जीत चुकी भाजपा सभी 18 वार्डों में मैदान में है।
यहां केवल 14 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा चार वार्डों में जहां कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे, यहां पर पूर्व पार्षद सहित मैदान में निर्दलीय उतरे दिग्गज भाजपा को टक्कर देंगे। वार्ड संख्या या सीट के हिसाब से देखा जाए तो आमने-सामने के मुकाबले में दो-दो प्रत्याशियों वाले वार्ड-01, 09, 12, 13 और 18 हैं, यहां वार्ड-13 और 18 में निर्दलीयों से भाजपा का मुकाबला है। इसके अलावा त्रिकोणीय मुकाबले वाले वार्डों में 06, 14 और 19 नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वार्ड छह में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्व पार्षद के पुत्र निर्दलीय मुकाबले में हैं। इसके अलावा वार्ड-14 में भाजपा और कांग्रेस के सामने निर्दलीय पूर्व पार्षद मैदान में हैं। वहीं, वार्ड-19 में अब तक सीनियर डिप्टी मेयर रहे भाजपा प्रत्याशी का कांग्रेस और निर्दलीय से मुकाबला है।

दो जगह आप, इनेलो, जजपा और बसपा मैदान से बाहर ः विदित हो कि करनाल नगर निगम के कुल 20 वार्ड हैं, इनमें वार्ड आठ और 11 में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना जा चुका है। इसके अलावा शेष अन्य 18 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 70 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वार्ड-20 में सबसे ज्यादा आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरे नंबर पर सात प्रत्याशियों के साथ वार्ड-7 है। जबकि सबसे कम पांच वार्डों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। शहर की सरकार के इस चुनावी दंगल में इनेलो, जजपा और बसपा मैदान से बाहर हैं, जबकि दो जगह आप चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed