फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Commissioner and Secretary visited the grain market

Karnal News: आयुक्त एवं सचिव ने अनाज मंडी का किया दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and Secretary visited the grain market
मंडी का निरीक्षण करते हरियाणा वित्त विभाग के आयुक्त  एवं सचिव सीजी रजनी कांथन। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनी कांथन ने शुक्रवार को करनाल अनाज मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद कार्य की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त एवं सचिव ने किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों तथा ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा तथा डीएफएससी मुकेश कुमार समेत अन्य खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


रजनी कांथन ने मंडी का दौरा करने से पहले गेहूं खरीद कार्य से जुड़ी खरीद एजेंसियों, मंडी सचिव के साथ बैठक की और अब तक मंडी में गेहूं की आवक, खरीद, एजेंसियों की भंडारण क्षमता व मंडियों से गेहूं उठान, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली, पानी व लाइटों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर मंडी सचिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडियों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व उनके सुपरवाइजरों का नाम व मोबाइल नंबर भी अलग- अलग स्थानों पर डिस्पले करवाया जाएं ताकि आवश्यकता के समय कर्मचारी से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीजी रजनी कांथन ने सबसे पहले मंडी के गेट पर जाकर गेट पास व धर्मकांटा पर तुलाई की प्रक्रिया को जांचा और कर्मचारी से गेट पास काटे जाने के बारे में जानकारी ली।
ट्रांसपोर्टर अशोक खुराना ने बताया कि धान खरीद के समय ट्रांसपोर्ट का काम करने वालों का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। सभी ट्रांसपोर्टरों ने एसीएस से अपनी समस्या बताई।



इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमेन ईश्वर कश्यप, वाइस चेयरमैन लेखराज, मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र त्यागी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से अशोक खुराना, मंडी सचिव उमेश डांगी, हैफेड मैनेजर विनोद कुमार, हरियाणा वेयर हाउसिंग की जिला प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed