{"_id":"665a6247c65dc3d7aa0c4824","slug":"commission-team-inspected-shraddhanand-ashram-karnal-news-c-18-1-knl1004-401713-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आयोग की टीम ने श्रद्धानंद आश्रम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आयोग की टीम ने श्रद्धानंद आश्रम का किया निरीक्षण
Sat, 01 Jun 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने शुक्रवार को जिला करनाल के ऑब्जर्वेशन होम (बालिका) व श्रद्धानंद संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। सदस्या ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत की व बच्चों को उनकी रुचि अनुसार खेल, शिक्षा व अन्य कोर्स करने के लिए जागरूक किया ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके।
संस्था में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए हिदायत दी। निरीक्षण गृह का रसोई घर गंदा पाया गया जिसकी उचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधीक्षक व स्टाफ से बातचीत की गई। संस्था का रिकॉर्ड उचित प्रकार से मेंटेन करने के लिए हिदायत दी गई। उन्होंने काउंसलर को एक निश्चित प्रोफार्मा के तहत काउंसलिंग के लिए निर्देश दिए।
संस्था में पीटी कम योगा टीचर, टीचर/ट्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, और प्रोबेशन ऑफिसर आदि के पद खाली हैं। इन पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करवाने की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दि। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य बलराज सांगवान, संस्थाओं के अधीक्षक, संध्या और बलदेव, जिला बाल संरक्षण कार्यालय से संरक्षण अधिकारी सुमन नैन, ओआरडब्ल्यू पूनम आदि मौजूद रदे।
विज्ञापन
बच्चे को माता को सौंपने के दिए निर्देश
सदस्य की ओर से संस्था में उपस्थित एक बच्चे रोहित से बातचीत की गई जो कि काफी उग्र स्वभाव का था। उन्होंने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि बच्चे को उसकी माता को तुरंत प्रभाव से सौंपा जाएं। संस्था में किशोरों की सहायता संबंधित हेल्पलाइन, फ्लेक्स बोर्ड, सुझाव पेटी, डेली रूटीन बोर्ड, स्टाफ ड्यूटी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। किशोरों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बाल संरक्षण आयोग की हिदायत अनुसार निरीक्षण किया गया।