{"_id":"68b0acb55c91ac0aa60ed6fa","slug":"come-gajanan-shower-colours-in-my-courtyard-lets-dance-karnal-news-c-18-knl1008-725869-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेरे अंगने में रंग बरसाओ आओ गजानन... पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेरे अंगने में रंग बरसाओ आओ गजानन... पर झूमे
Fri, 29 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
11... सीएचडी सिटी के जेडसी ब्लॉक में मनाया जा रहा है आठवां गणेश उत्सव। इस दौरान सुंदर सजा बप्पा
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गणपति उत्सव के दूसरे दिन सीएचडी सिटी में भगवान गणेश का संकीर्तन किया गया। कलाकार पंडित सुनील ने भगवान गणेश आराधना करते हुए, दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी, कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी... भजन गाया। इसके अलावा जिलेभर में लगे अन्य पंडालों पर विधिवत पूजा और आरती की गई। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
उसके बाद जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा, अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया और मेरे अंगने में रंग बरसाओ आओ जी गजानन आओ..., फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना..., हम नाचेंगे बजाकर ढोल गजानन... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वीरवार शाम को सुंदर पंडाल में स्थापित गणेश जी को फूलों का हार डलवा कर पंडित सुनील ने जेडसी ब्लॉक के सेवादार विक्रांत कक्कड़, राजीव कुमार, राहुल सैनी, निपोलियन गिरिधर, अशोक बत्तरा, अचिन वालिया, भास्कर लूथरा,मंजीत, पयूष, कौशल, हरविंद्र कंगा और हरविंद्र से पूजा करवा बप्पा की आरती करवाई। विक्रांत ने बताया कि रोजाना सुबह शाम बप्पा की आरती और शाम को बप्पा का संकीर्तन होगा। 6 सितंबर को पश्चिमी यमुना नहर में शाम को बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और रात्रि में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

11... सीएचडी सिटी के जेडसी ब्लॉक में मनाया जा रहा है आठवां गणेश उत्सव। इस दौरान सुंदर सजा बप्पा- फोटो : mathura