{"_id":"6be46f169e6878eb0d287ac6847782f1","slug":"cocaine-old-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उगाही कर शहर लौट रहे वृद्ध व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघा कर बदमाशों ने 85 हजार रुपये की नगदी और सोने की दो अंगूठियां छीन लीं। बदमाश वृद्ध को दीवान चंद कॉलोनी के पार्क में अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
वृद्ध को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत ठीक नहीं होने पर परिजन शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां अभी तक होश नहीं आया है।
खेड़ा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रामकुमार शर्मा कृषि विभाग से रिटायर्ड हैं। रामकुमार अपने बेटे पवन के साथ हौजरी के काम में सहायता करते हैं। मंगलवार को पवन ने अपने पिता रामकुमार को इंद्री में उगाही के लिए भेजा था।
विज्ञापन
करीब तीन बजे उगाही करने के बाद रामकुमार इंद्री से बस में चले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात करीब साढ़े आठ बजे रामकुमार दीवान कॉलोनी के पार्क में अचेत अवस्था में पड़े मिले। रामकुमार को देख एक राहगीर ने रामकुमार के मोबाइल से फोन से उसके परिजनों को उनके पार्क में पड़े होने की सूचना दी।
पवन ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे उनके पिता इंद्री से 30 हजार रुपये की उगाही करने के बाद करनाल के लिए बस में बैठे थे। पांच हजार रुपये उनके पास पहले से ही थे। पवन ने बताया कि मंगलवार को 50 हजार रुपये बैंक से निकलवाने के बाद उसके मोबाइल में संदेश भी आया था।
उनके पिता के पास करीब 85 हजार रुपये और करीब डेढ़ तोले के सोने की दो अंगूठियां थीं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।