फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM gave a gift of 109 crores to Karnal

सीएम ने दी करनाल को 109 करोड़ की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
CM gave a gift of 109 crores to Karnal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कर्ण नगरी को 109 करोड़ की सौगातें दी। उन्होंने 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में सबसे बड़ी सौगात जिला परिषद के भवन के शिलान्यास की है, जिसको साढ़े 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। वहीं 48 कोस के तीर्थों का भी जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन

सीएम ने नीलोखेड़ी विधानसभा की 12 परियोजनाओं, अंसध की दो, करनाल की तीन, घरौंडा की दो और इंद्री की दो परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर और नरवाना लिंक नहरों के बीच एक बड़ा क्षेत्र वीरान था। यहां 7.28 करोड़ से पार्क का निर्माण करके इसे रमणीक स्थल बनाया है। इससे वार्ड नंबर-17, 18, 19, 20 के लोगों को घूमने और व्यायाम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मुख्यमंत्री से मांग की कि शहरों की तर्ज पर गांव में भी ग्रीन एनर्जी लाइटें व सीसीटीवी लगनी चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम में सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, नीलोखेड़ी के विधायक, मेयर और केडीबी के मानद सचिव को स्मृति चिह्न के रूप में पौधा भेंट किया। इसके अलावा भाना राम, सुखविन्द्र पहलवान, सुधीर यादव ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर और भगवानदास अग्गी ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को खेल पॉलिसी के मुताबिक इनाम और अन्य लाभ दिए जाएंगे। हरियाणा के जवान और खिलाड़ी यहां की शान हैं।

हमारी फोर्स हमेशा अलर्ट : सीएम
हरियाणा में आरडीएक्स बरामद होने की घटना पर सीएम ने कहा कि हमारी फोर्स और एजेंसियां हमेशा अलर्ट हैं। उनकी नजरें इन असामाजिक तत्वों पर रहती हैं। इस कार्यक्रम के बाद सीएम ने पश्चिमी यमुना नहर व नरवाना लिंक नहरों के बीच बनाए गए पार्क में त्रिवेणी लगाई।
इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
- 4.48 करोड़ से 33 केवी सब स्टेशन ठरी
- 4.29 करोड़ से 33 केवी सब स्टेशन चकदा
- 5.43 करोड़ से 33 केवी सब स्टेशन गोंदर
- 4.35 करोड़ से 33 केवी सब स्टेशन खानपुर
- 3.85 करोड़ से 33 केवी सब स्टेशन गांगर
- 9.32 करोड़ से घरौंडा फुरलक रोड को फोर लेन करने
- 6.88 करोड़ से राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 के बहुउद्देशीय सभागार निर्माण
- 3.06 करोड़ से तरावड़ी बस अड्डा निर्माण
- 89.90 लाख से गांव बहलोलपुर के गुरु पराशर तीर्थ स्थल में विकास कार्य
- 55.91 लाख से गांव बस्तली में महर्षि वेद व्यास तीर्थ स्थल का नवीनीकरण
- 7.28 करोड़ से करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के चरण 1 और 2 के तहत पश्चिमी यमुना नहर का पार्क
- 5.15 करोड़ से माजरा रोडान में खेल स्टेडियम।
- 4.63 करोड़ से समानाबाहु में खेल स्टेडियम।
इनका हुआ शिलान्यास
- 7.28 करोड़ से गांव बरसत में एसबीआर तकनीक पर आधारित 2.50 एमएलडी का एसटीपी निर्माण।
- 35.62 करोड़ से जिला परिषद का नया भवन।
- 1.12 करोड़ से सोमतीर्थ का जीर्णोद्धार
- 1.01 करोड़ से अक्षयवट तीर्थ का जीर्णोद्धार
- 1.07 करोड़ से कोशकी तीर्थ का जीर्णोद्धार
- 1.11 करोड़ से वामनक तीर्थ का जीर्णोद्धार
- 1.36 करोड़ से आहन तीर्थ का जीर्णोद्धार
- 96.78 लाख से ब्रह्म तीर्थ का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed