फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying Squad raids, adulterated milk products busted on festivals

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का छापा, त्योहारों पर मिलावटी दुग्ध उत्पादों का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids, adulterated milk products busted on festivals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस कारण खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने घरौंडा में टावर कॉलोनी स्थित सिंगला डेयरी पर छापा मारा। इसके बाद टीम ने वार्ड नंबर-13 स्थित शकुंतला राशन डिपो पर भी छापामारी की। जिससे हड़कंप मंच गया। कुछ दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दी।
उड़नदस्ते के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भी मौजूद थी। उड़नदस्ते ने पहले टावर कॉलोनी स्थित सिंगला डेयरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापा मारा। जहां पर डेयरी के अंदर ही बर्फ का डिपो बनाया गया था और वहां भारी मात्रा में दूध, मावा व पनीर स्टोर किया गया था। वहां गंदगी और फफूंद लगी थी। टीम ने मौके से करीब 4200 किलो दूध, 200 किलो मावा, 80 किलो पनीर और 500 किलो घी बरामद किया है।
विज्ञापन

इस बारे में टीम ने डेयरी संचालक से दस्तावेज भी मांगे लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने दूध, मावा, पनीर व घी के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉक में मिली कमी, डिपो सील
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दोपहर बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड 13 स्थित शकुंतला डिपो होल्डर की दुकान पर छापा मारा। जहां टीम ने डिपो के स्टॉक में अनियमितता पकड़ी। डिपो में रखा गया स्टॉक डिपो की पीओएस मशीन के रिकार्ड के मुताबिक नहीं मिला। गड़बड़ी के आरोपों के चलते राशन डिपो पर दो अन्य डिपो की सप्लाई भी दी गई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो (संख्या 700) को सील कर दिया और डिपो होल्डर की जाच शुरू कर दी। टीम के अनुसार तीनों मशीनों से बकाया स्टॉक और वितरण की डिटेल कब्जे में लेकर डिपो में रखे स्टॉक की जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक यह जांच चली।

डिपो पर ये स्टॉक मिला कम
खाद्य सामग्री पीओएस मशीन में बकाया स्टॉक मिला स्टॉक कमी
बाजरा 15.58 क्विंटल 13.50 क्विंटल 2.08 क्विंटल
सरसों का तेल 328.5 लीटर 270 लीटर 58.5 लीटर
गेहूं 27.60 क्विंटल 15.50 क्विंटल 12.1 क्विंटल
आटा 65.91 क्विंटल 57.60 क्विंटल 8.31 क्विंटल
चीनी 1.72 क्विंटल 1.20 क्विंटल 52 किलोग्राम
नमक 9.05 क्विंटल 10 क्विंटल 95 किलोग्राम अधिक
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने डिपो की जांच की है। डिपो के स्टॉक में कमी पाई गई है, डिपो को सील कर दिया गया है। डिपो होल्डर के खिलाफ जांच की जा रही है।
- सुभाष कुमार, एफएसओ घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed