{"_id":"60f9df308ebc3e582c5aeda4","slug":"cm-flying-squad-raid-on-two-illegale-wine-shops-karnal-news-knl774091184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शराब के ठेकों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शराब के ठेकों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा (करनाल)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को गांव भरतपुर व सदरपुर स्थित दो शराब ठेकों पर छापा मारा। दोनों ठेकों पर बिना अनुमति शराब बेची जा रही थी। छापामारी में भारी मात्रा में देसी व अग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 190 से अधिक शराब की पेटियां जब्त की। शराब ठेकेदार ने सब वेंडर की आड़ में ये ठेके खोल लिए लेकिन विभाग द्वारा निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई। शराब की अवैध बिक्री कर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम दोपहर बाद तीन बजे पहले गांव भरतपुर के बस स्टैंड पर शराब के ठेके पर पहुंची। ठेके के कर्मचारी से दस्तावेज मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाया। जिससे ठेके को गैरकानूनी तरीके संचालित माना गया। ठेके से करीब 150 पेटी शराब बरामद हुई हैं, जिनमें अंग्रेजी व देसी शराब और बीयर की बोतलें थी। छापे के बाद उड़नदस्ते ने आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ठेके से मिली शराब की सूची तैयार कर पेटियों को कब्जे में ले लिय। इसके बाद उड़नदस्ते ने गांव सदरपुर के बस स्टैंड स्थित शराब ठेके पर छापा मारा लेकिन शायद सूचना पहले ही मिल जाने के कारण ठेकेदार पहले ही ठेका बंद कर फरार हो गया था। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद टीम ने ठेकेदार के कर्मचारी को काबू किया और दुकान का शटर खुलवाया। ठेकेदार ने सरकारी फीस का भुगतान नहीं किया था न आबकारी विभाग से अनुमति ले रखी थी। इस अवैध ठेके से करीब 41 पेटी शराब व बीयर पकड़ी हैं।
मैं बताता हूं कहां बिकती है शराब...
सीएम उड़नदस्ते की टीम जैसे ही सदरपुरा के बस स्टैंड स्थित ठेके पर पहुंची तो एक शराबी हाथ में कच्ची शराब की छोटी बोतल लेकर पहुंच गया और टीम से कहा कि गांव में कहां-कहां कच्ची शराब बिक रही है मैं बताता हूं। इसके बाद टीम ने उसे गाड़ी में बैठाकर गांव लेकर पहुंची। साथ में आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची। फिर एक घर पर छापा मारकर एक युवक को दो लीटर कच्ची शराब की बोतल के साथ काबू किया। लोगों का कहना है कि यमुना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार काफी फैल रहा है। जिससे युवा नशे की लत से जुड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि एक सबवेंड खोलने के लिए एक साल की तीन लाख रुपये लाइसेंस फीस जमा करवानी होती है लेकिन ठेकेदार ने दोनों दुकानों के लिए सिर्फ एक-एक लाख रुपये जमा करवाए थे। दोनों ठेकों की चार लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि शराब पर लेवल सेल फॉर हरियाणा है। आबकारी विभाग स्थानीय प्रशासन को ठेकों व सबवेंड की सूची जारी करता है लेकिन अभी चालू वर्ष की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव सदरपुर व भरतपुर में दो ठेके अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। ठेकेदारों ने फीस नहीं भरी है। ठेकों से बरामद शराब की जांच एक्साइज विभाग करेगा। आबकारी विभाग की तरफ से शराब की दुकानों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।