फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM arrived to bless the couple,

नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम

Wed, 13 Nov 2013 11:55 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 13 Nov 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
CM arrived to bless the couple,
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को सीपीएस सुलतान सिंह जडौला की भतीजी के विवाह समारोह में नवदंपति प्रियंका-प्रशांत को आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ.देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी एवं हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा के घर जलपान किया। सभी जगह सीएम का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर 13 में पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री और तमाम मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा भंडार निगम की चेयरमैन सुमिता सिंह, पूर्व विधायक बंताराम, केयू के डीएसडब्ल्ल्यू डॉ.अनिल वशिष्ठ, पंकज शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पंडित प्रेम शर्मा, केयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रोफेसर एमके जैन, शिवशंकर शर्मा, दीपक सिंगला (आईआरएस), केके कौशिक, दीपक, मामचंद, दीनानाथ, सरपंच सुरजीत सिंह, डॉ.कामराज संधू, मनोज गोयल, पूर्व पार्षद सोहन सिंह, पार्षद महेंद्र सिंह, दीपक नैय्यर, सोहनलाल मौदगिल, धर्मपाल, विनोद गर्ग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मुख्यमंत्री हुड्डा सेक्टर-5 में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय भगवान शर्मा डीडी के पोते धविन शर्मा के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय भगवान शर्मा के पोते एवं खेड़ी मारकंडा के सरपंच रूबल शर्मा के बेटे धविन शर्मा को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।

यहां पर हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन एवं शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी ने भी धविन शर्मा को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जय भगवान सिंगला, सत प्रकाश गुप्ता, जय नारायण शर्मा, राज गौड़, विनोद गर्ग, अश्विनी जैन, अनंत राम टाया, पृथ्वी नंबरदार, सरपंच रामलाल, कर्मवीर रोड, मुरारी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अंत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा राज्य वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा एवं नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर शहर के मौजिज लोगों ने पुष्प भेंट कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने यहां पर वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा, नप अध्यक्ष उमा सुधा, पार्षद मुकुंद लाल अरोड़ा, रमेश सुधा, अशोक सुधा, साहिल सुधा, राजकुमार पिंडारसी, ओमीलाल, प्रदीप झांब, जीतेंद्र ढींगरा, पार्षद विशाल सिंगला, पार्षद सुरेंद्र छिंदा, कृष्णलाल मेहता, पूर्व पार्षद चौधरी राम बजाज, डॉ.विवेक चावला, दीपक चौपड़ा, संतोष चौधरी, निरजा चावला, रीतु ढींगरा, अनीता कालोन, मोनिका सहित अधिकारी, पार्षदों व काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed