फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds may cover Holi festival, drizzle is possible

Karnal News: होलिकोत्सव पर छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी संभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Clouds may cover Holi festival, drizzle is possible
13 मार्च की रात्रि से 15 मार्च के बीच कहीं कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही रही, जिसके कारण दिन के तापमान मेंं एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होलिकोत्सव पर बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 3.3 व न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने पूर्वानुमान के बारे में बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 16 मार्च तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 12 व 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। एक और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता 13 मार्च की रात्रि से 15 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई व हवाओं के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। 16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed