फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleanliness and fire brigade workers' strike continued on 11th day, AAP supported

11वें दिन भी जारी रहे सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल, आप ने दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and fire brigade workers' strike continued on 11th day, AAP supported
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। सभी कर्मचारियों ने नगर परिषद, निगम और नगर पालिका कार्यालयों के बाहर धरने पर बैठकर रोष जताया। आम आदमी पार्टी उत्तरी जोन की अध्यक्ष चित्रा सरवारा भी छावनी नगर परिषद कार्यालय के बाहर कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची और उनके बीच बैठकर नारेबाजी की

उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़ कर यूनियन के नेताओं से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलने में डर रहा था तो ऐसे समय में सफाई कर्मचारियों ने शव के संस्कार से लेकर लोगो के घरों के बाहर व मुख्य बाजारों में स्प्रे तक किए। चित्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हड़ताली कर्मचारियों के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने मांग की कि तुरंत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। निगमों और पालिकाओं में ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। ड्राइवर, माली, बेलदार, कलर्क इत्यादि को ठेके प्रथा से हटाकर विभाग के रोल पर किया जाए। दमकल कर्मचारियों को कौशल रोजगार से निकालकर निकाय विभाग में समायोजित किया जाए। इन सभी को हरियाणा पुलिस की तर्ज पर फ्लैट बनाकर अलॉट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed