फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleaning workers' strike continues, dumping ground becomes major road

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रमुख मार्ग बने डंपिंग ग्राउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers' strike continues, dumping ground becomes major road
नपा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और अग्नि शमन कर्मियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। शहर में कूड़े कचरे के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इधर, हरियाणा सरकार से शुक्रवार को हुई बातचीत भी विफल रही है, जिससे हड़ताल के शनिवार को भी जारी रखने का एलान किया है। शनिवार को हल नहीं निकला तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने का एलान किया गया है। इधर, नगर निगम ने दावा किया है कि अब तक 180 टन कूड़े को 40 स्थानों से उठाया गया है। शुक्रवार की रात को भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का कार्य लगातार जारी है, कुछ संस्थाओं ने भी इसमें सहयोग किया है। स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी भी सड़क पर उतरकर सफाई कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ का धरना निगम कार्यालय पर शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश सचिव शारदा, राज्य उप प्रधान वीरभान बिड़लान, जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया, अग्निशमन के विजय शर्मा आदि कई नेता यहां जमे रहे। संघ की ओर से धरने पर बैठे सैकड़ों कर्मचारी के खाने पीने की भी व्यवस्था धरना स्थल पर ही की गई थी। इस दौरान कई संगठनों ने यहां आकर हड़ताल को समर्थन दिया और सरकार को जमकर कोसा। शहर में सफाई व्यवस्था लगातार दसवें दिन भी चौपट रही। सबसे अधिक खराब स्थिति बाजारों की रही। जहां से सड़कों पर दूर तक कूड़ा ही कूड़ा बिखरा पड़ा है। इसके अलावा कई प्रमुख मार्ग डंपिंग ग्राउंड जैसा रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सचिव ने देर रात बताया कि प्रदेशस्तर पर सरकार से बातचीत विफल रही है, इसलिए हड़ताल लगातार जारी रहेगी। शनिवार तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो इसे बेमियादी कर दिया जाएगा। चेतावनी दी कि जो संस्थाएं हड़ताल को विफल करने के लिए आगे आई हैं, सफाई कर्मचारी भी आगे से उन्हें सहयोग नहीं करेंगे। उधर, नगर निगम की ओर से एक निजी एजेंसी की ओर से 12 ट्रैक्टर-ट्राली और एक डंपर प्लेसर की मदद से शहर के भिन्न-भिन्न भागों से कूड़ा उठाकर शेखपुरा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया गया। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि निजी एजेंसी के जरिए बीती रात, करीब 40 छोटे-बड़े सेकेंडरी प्वॉयंटों से रातभर में लगभग 182 टन कूड़ा लिफ्ट किया गया। अब तक करीब एक हजार टन कूड़ा उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर की अपील पर शहर के श्रीराम चरित मानस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस वाल्ंिटयर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), टैगोर बाल निकतेन स्कूल, वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल तथा जिला खेल अधिकारी के कोच एवं स्टाफ की ओर से अपने-अपने एरिया में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। नगर निगम भी मौजूदा हालात के दौरान अपने उपलब्ध सीमित साधनों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहा है।

-
हड़ताली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इंद्री। अपनी मांगों को हड़ताल पर गए नपा कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी नपा कार्यालय के गेट पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी चेतराम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज धरने के 10 वां दिन है। लेकिन सरकार कमर्चारियों की मांगों को लेकर बात तक करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना ओर जोखिम भत्ता देना आदि उनकी मुख्य मांगे हैं। इस मौके पर अर्जुन सिंह, बुधराम नगर, पाला राम, विकास कुमार, विक्रम सिंह और महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed