फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Classes will now be held in the PG block, and programs will be held in the multi-purpose hall.

Karnal News: अब पीजी ब्लॉक में लगेंगी कक्षाएं, बहुउद्देश्यीय हॉल में होंगे कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Classes will now be held in the PG block, and programs will be held in the multi-purpose hall.
राजकीय महिला कॉलेज में बने बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र क
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में अब पीजी ब्लॉक में कक्षाएं लग सकेंगी। इसके अलावा यहां बने बहुउद्देशीय सभागार में कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। शनिवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दोनों भवनों का उद्घाटन किया। दोनों भवनों का निर्माण करीब 2.53 करोड़ रुपये से हुआ है। उद्घाटन के बाद विस अध्यक्ष ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
पीजी ब्लॉक और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा कराया गया है। हॉल 5705 वर्ग फुट में बनाया गया है जबकि पीजी ब्लॉक के प्रथम व द्वितीय तल पर 4-4 कक्षा कक्ष और एक- एक कॉमन रूम बनाया गया है। निर्माण कार्य 28 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था जिसे अभी पूरा किया गया है। कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, प्रिंसिपल डा. विवेक रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह कॉलेज अंग्रेजों के समय का बना हुआ है। शहर में इसकी अलग पहचान है। प्रिंसिपल व स्टाफ की ओर से उठाए गए सुधारात्मक कदमों से इस कॉलेज की गरिमा बढ़ी है। राज्य सरकार भी बेटियों की शिक्षा पर उचित ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंग कमरों में कक्षाएं लगाने से मिलेगी निजात
कॉलेज में वर्तमान में पीजी के चार कोर्स चल रहे हैं। इनकी कक्षाएं कॉलेज के पुराने भवन में ही लगती हैं। पीजी कक्षाओं के लिए अलग से नया खंड बनने के बाद छात्राओं की कक्षाएं यहीं शिफ्ट होंगी। इससे तंग पुराने कमरों से उन्हें निजात मिलेगी। प्राध्यापकों ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र में कोर्स की सीटें बढ़ने और नए कोर्स आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed