{"_id":"693477cdd411fae21f047ddb","slug":"clash-with-besahara-cow-on-road-nandi-dies-karnal-news-c-18-knl1018-795994-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क पर आए बेसहारा गोवंश से टकराई कार, नंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क पर आए बेसहारा गोवंश से टकराई कार, नंदी की मौत
Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीएचडी सिटी के सामने शनिवार सुबह 4 बजे चंडीगढ़ निवासी कार चालक राजीव की गाड़ी के आगे बेसहारा नंदी के आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि नंदी की मौत हो गई। नंदी से टकराने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
चण्डीगढ़ निवासी राजीव ने बताया कि वह शनिवार सुबह 4 बजे किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी सीएचडी सिटी के सामने पहुंची तो कार के सामने नंदी आ गया। गाड़ी उससे टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नंदी की मौत हो गई और दो से तीन वाहन चालक भी नंदी से टकरा गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से नंदी को सड़क से उठवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को साइड में लगवाकर यातायात सुचारु करवाया।