फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Claim for the post of Mayor and Chairman started, hoardings also put up

Karnal News: मेयर, चेयरमैन पद के लिए दावेदारी शुरू, होर्डिंग भी लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Claim for the post of Mayor and Chairman started, hoardings also put up
- वार्डबंदी के प्रारूप में दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय खत्म, आज होगी सुनवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम के सभी 20 वार्डों की वार्डबंदी पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय बुधवार शाम चार बजे समाप्त हो गया। नगर निगम व नगर मजिस्ट्रेट और उपायुक्त आदि के पास जितनी भी आपत्तियां आई हैं, उन पर वीरवार को सुनवाई होगी। इसके बाद इसे अंतिम प्रकाशन के लिए मुख्यालय भेज दिया जाएगा। मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन के साथ साथ सीटों का आरक्षण भी होना है। इधर, भले ही अभी चुनावी कार्यक्रम जारी न हुआ हो लेकिन मेयर पद के दावेदारों ने अपना प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है।
नगर निगम की वार्डबंदी का कार्य तो पहले ही पूरा कर लिया गया लेकिन इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई थी। इसमें दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए पांच दिन यानी बुधवार की शाम चार बजे तक का समय दिया गया, जो आज अब खत्म हो चुका है। इन आपत्तियों और दावों को एक स्थान पर एकत्रित किया जा रहा है, इन पर वीरवार को सुनवाई की जाएगी, इसके लिए उपायुक्त की ओर से अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नगर निगम के अलावा इंद्री और नीलोखेड़ी नगर पंचायत में भी नगरपालिका के चेयरमैन और पार्षदों का चुनाव होना है, जबकि असंध में सिर्फ चेयरमैन और तरावड़ी में एक वार्ड संख्या पांच के पार्षद के लिए चुनाव प्रस्तावित है। नगरपालिकाओं में भी वार्डबंदी की अधिसूचना जारी हो चुकी है और दावे आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

इधर, स्थानीय निकाय के चुनावों की सरगर्मियां तेज होने लगी है। जहां तक करनाल की बात है तो पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता तीसरी बार फिर से मैदान में उतरेंगी या नहीं, ये तो उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि लोगों की नजरें उनके निर्णय पर टिकी है। कई अन्य दावेदारों ने मेयर पद के लिए चुनावी अखाड़े में ताल ठोकनी शुरू कर दी हैं, जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी भी शामिल हैं। कुछ दावेदारों ने मेयर पद के लिए अपने फोटो और नाम के साथ शहर में बड़े9बड़े होर्डिग्स भी लगा दिए हैं। जिससे नए मेयर को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही स्थिति इंद्री, नीलोखेड़ी की भी है। असंध नगर पालिका में भी चेयरमैन का पद रिक्त है, यहां भी चेयरमैन पद पर चुनाव कराया जाना है। यहां भी दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और अपने समर्थकों से राय मशविरा किया जा रहा है।


सियासी नेताओं से भी लगाई जा रही गुहार
पहले भी शहर में भाजपा का ही मेयर रहा है, अब नए विधायक भी भाजपा के ही बने हैं। इसलिए दावेदारों ने भाजपा से ही टिकट की मांग शुरू कर दी है। भाजपाई सूत्रों के अनुसार दावेदारों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा क्षेत्रीय विधायकों तक भी टिकट दिलाने की गुहार लगानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी लोगों को सीटों के आरक्षण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed