{"_id":"64d005ab64595587db0a2657","slug":"civil-hospital-best-in-providing-facilities-got-certificate-karnal-news-c-18-knl1008-190420-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुविधाएं देने में सिविल अस्पताल उत्तम, मिला प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुविधाएं देने में सिविल अस्पताल उत्तम, मिला प्रमाणपत्र
विज्ञापन
- एनक्वास की परीक्षा की पास, मोर्चरी हाउस को 96 प्रतिशत तो ब्लड बैंक को मिले 95 प्रतिशत अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनक्वास की परीक्षा पास कर सिविल अस्पताल ने प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। सिविल अस्पताल का यह लगातार दूसरा प्रमाणपत्र है, यानी यह अस्पताल मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में फिर से खरा उतरा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से जारी एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के परिणाम में सिविल अस्पताल को 89 प्रतिशत अंक मिले हैं।
वहीं, इनमें सबसे बेहतर 96 प्रतिशत के साथ मोर्चरी प्रथम, 95 प्रतिशत के साथ ब्लड बैंक द्वितीय और 94 प्रतिशत के साथ ऑपरेशन थियेटर व रेडियोलॉजी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा करनाल के रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी प्रमाणपत्र मिला है। इसे 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। संवाद
इन विभागों की जांची गई थीं सुविधाएं
सिविल अस्पताल में मूल्यांकन के दौरान 16 विभागों की सुविधाएं जांची गई थीं। जिसमें दुर्घटना एवं आपातकाल, प्रसूति कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, ओपीडी ब्लॉक, मेटरनिटी वार्ड, एनआरसी, लैब, एसएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड, ब्लड बैंक, प्रशासनिक विभाग, रेडियोलॉजिस्ट, पीपी यूनिट, आईपीडी ब्लॉक व मोर्चरी में सुविधाएं देखी गई और इन विभागों के काम करने का तरीका भी परखा गया, जिस पर सभी विभाग खरे उतरे।
विज्ञापन
पुराना भवन होने के बावजूद मिल रही बेहतर सुविधाएं
आसपास के जिलों के सरकारी अस्पतालों के भवन नए और अत्याधुनिक उपकरणों से लैंस हैं, लेकिन करनाल सिविल अस्पताल का भवन काफी पुराना है। पुराना भवन होने के बावजूद सिविल अस्पताल अपने यहां आने वाले प्रत्येक मरीजों को बेहतर सुविधाएं दे रहा है। जिसकी बदौलत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनक्वास प्रमाणपत्र सौंपा है।
किस विभाग को कितना मिला प्रतिशत
विभाग प्रतिशत
एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी 89
लेबर रूम 92
ऑपरेशन थियेटर 94
फार्मेसी 89
ओपीडी ब्लॉक 84
मेटरनिटी वार्ड 89
एनआरसी 89
लैब 91
एसएनसीयू 85
पीडियाट्रिक वार्ड 84
ब्लड बैंक 95
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन 87
रेडियोलॉजिस्ट 94
पीपी यूनिट 84
आईपीडी ब्लॉक 90
मोर्चरी 96
कुल 89
(ये सूची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।)
दूसरी बार एनक्वास प्रमाणपत्र मिलना अस्पताल के लिए गर्व की बात है। कर्मचारियों की मेहनत ने ही यह प्रमाणपत्र दिलवाया है। अब अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
- डॉ. विनोद कमल, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, करनाल
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली ने एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें कर्णनगरी के सिविल अस्पताल अब एनक्वास सर्टिफाइड हो चुका है। बता दें कि
मंत्रालय की ओर से जारी परिणाम में सिविल अस्पताल को 89 प्रतिशत अंक मिले है।