फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City Kirtan welcomed with shower of flowers

Karnal News: नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan welcomed with shower of flowers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बुधवार को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। बुधवार सुबह श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में सुंदर फूलों से पालकी साहिब को सजा कर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम गुरुसाहिब में विश्राम लिया। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बाबा जोरावर सिंह गतका पार्टी द्वारा शानदार गतके का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह वालिया व हैंड ग्रंथी भाई गुरमुख सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नववर्ष के पहले दिन दशमेश पिता श्री गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रारंभ किया गया, जिसमें काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो जनवरी को रात का दीवान आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध रागी व कथावाचक गुरु की महिमा का गुणगान करेगें। इसके बाद तीन जनवरी को श्री अखंड़ पाठ साहिब जी का भोग डालने उपरांत अटूट लंगर बरताया जाएगा।

भाई गुरमुख सिंह ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश और कौम की रक्षा के लिए अपना परिवार न्योछावर कर दिया। गुरु जी के चारों छोटे साहिबजादों की महान कुर्बानी को आज भी याद किया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी व माता गुजरी के घर हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed