{"_id":"68ae122c52a9db83a301c03f","slug":"citizens-will-be-connected-with-cleanliness-drive-karnal-news-c-18-knl1008-724159-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छता अभियान से जोड़े जाएंगे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छता अभियान से जोड़े जाएंगे शहरवासी
विज्ञापन
134....हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 को लेकर बैठक करती मेयर रेणु बाला गुप्ता। प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 को सफल बनाने को लेकर महापौर रेनू बाला गुप्ता ने मंगलवार को निगम अधिकारियों और पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई। महापौर ने कहा कि अभियान से शहर के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जाए। सभी पार्षदों की अहम भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि अभियान में निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), धार्मिक संस्थानों तथा स्वयंसेवकों के साथ-साथ प्रत्येक मोहल्ला, गली व घर को जोड़ा जाए। उन्होंने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, शत प्रतिशत कचरा एकत्रीकरण और घरेलू खाद बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा।
निगमायुक्त ने शहर में मौजूद सभी निजी कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक इकाइयां तथा धार्मिक संस्थानों से अपने परिसर में सफाई अभियान चलाने की अपील की। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पार्षद सुदेश रानी, बेबी, भूपेंद्र नोतना, सुजाता अरोड़ा, संजीव कुमार मेहता, मोनिक गर्ग, अमृत लाल, हरजीत सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीवरेज और पानी की शिकायत 14420 पर करें
महापौर ने बताया कि सीवरेज क्लीनिंग व वाटर सप्लाई को लेकर अगर किसी नागरिक को शिकायत है तो वे नगर निगम के टोल फ्री नंबर 14420 पर कॉल कर दर्ज करवा सकते हैं। कर्मचारी सुबह 6 से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे।