फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Christmas theme gifts in the market

Karnal News: बाजार में क्रिसमस थीम के उपहारों की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Christmas theme gifts in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। क्रिसमस के मौके पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। उपहारों और सजावटी सामान से दुकानें सजी हैं। दुकानों पर बच्चों के खिलौने से लेकर युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष उपहारों की भरमार है। गिफ्ट गैलरी में बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के खिलौने हैं जिनमें सांता क्लॉज के सॉफ्ट टॉयज और इलेक्ट्रोनिक खिलौने खासतौर पर लोकप्रिय हो रहे हैं। बच्चों के लिए तैयार क्रिसमस थीम वाले खिलौने सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं सजावट के सामान की भारी मांग है, जिसमें तरह-तरह की लड़ियां, बेल उपलब्ध हैं।

खुशबूदार मोमबत्तियों की भी क्रिसमस पर काफी मांग हैं। अलग-अलग तरह की मोमबत्तियां अलग-अलग आकार और सुगंध की बाजार में उपलब्ध हैं जो क्रिसमस के दिन प्रार्थना के दौरान जलाई जाती हैं। इसके अलावा सांता क्लॉज के थीम वाले मग और कॉफी कप लोगों को खूब भा रहे हैं। डिजिटल युग में भी ग्रीटिंग कार्ड की मांग को एक बार फिर क्रिसमस के त्योहार पर देखने को मिली। दुकानों में आकर्षित करने वाले अलग-अलग डिजाइन में ग्रिटिंग कार्ड हैं। लोगों के द्वारा पुराने दिनों को एक बार फिर से याद करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाएं इस त्योहार पर अपने घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे गुलदस्तों को खरीद रही हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा बाजार में हाथ से बने और इलेक्ट्रोनिक सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार जॉली ने बताया कि लोग अपने परिवार और बच्चों के लिए इस साल क्रिसमस पर खूब उपहार खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग क्रिसमस ट्री और बच्चों के खिलौने की है। इस बार बच्चों के लिए अनेक प्रकार के उपहार आए हैं, क्योंकि बच्चों की काफी मांग रहती हैं। हमने कई नए उपहारों के स्टॉक भी मंगाए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed