फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chip card expired, vehicle RC is not being issued

Karnal News: चिप कार्ड खत्म, नहीं जारी हो रही वाहन आरसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Chip card expired, vehicle RC is not being issued
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। नए वाहन के पंजीकरण के लिए फाइलें तो जमा हो रही हैं लेकिन पिछले करीब एक माह से लोगों को वाहन की आरसी यानी पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। क्योंकि एसडीएम और आरटीए कार्यालय में आरसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिप लगे कार्ड खत्म हैं। ऐसे में लंबित फाइलों की संख्या बढ़ती जा रही है और लोग आरसी के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

स्थिति यह है कि करनाल सहित प्रदेश के 24 एसडीएम कार्यालय और चार जिलों के आरटीए कार्यालय में दिसंबर माह के बाद से एक-दो बार को छोड़कर आरसी के कार्ड की आपूर्ति नहीं हुई है। गुरुग्राम की एक एजेंसी प्रदेश में 98 एसडीएम एवं आरटीए कार्यालयों में डीएल और आरसी के कार्ड की आपूर्ति करती है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि पुणे से आपूर्ति आती है, कार्ड नहीं आने के कारण वे पर्याप्त आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह में कार्ड की आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। फाइलें लंबित होने की स्थिति पर नजर डालें तो करनाल जिले की चार उपमंडल और आरटीए कार्यालय पर करीब आठ हजार फाइलें जमा हो चुकी हैं, जिनकी आरसी जारी की जानी है। ऐसी ही स्थिति कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद और अन्य जिलों के एसडीएम कार्यालयों की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना 400 से ज्यादा आरसी आवेदन

करनाल जिले में करनाल एसडीएम कार्यालय में सर्वाधिक 200 आवेदन वाहन पंजीकरण के रोजाना आते हैं। जबकि इंद्री, असंध और घरौंडा एसडीएम कार्यालय पर भी कुल इतनी ही संख्या है। इसके अलावा 50 से ज्यादा फाइलें आरटीए कार्यालय में रोजाना जमा हो रही हैं लेकिन यहां से रोजाना इतनी ही आरसी बनकर जारी नहीं हो रही हैं। करनाल एसडीएम कार्यालय में दो हजार आरसी बनने के लिए स्वीकृत हैं, जबकि तीन हजार के करीब फाइलें कार्ड न आने के कारण स्वीकृत भी नहीं हो पाई।



की उम्मीद : एजेंसी

अगले सप्ताह में आरसी के कार्ड पहुंचना शुरू हो जाएंगे। पुणे से आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी आई है। कुछ कार्ड कुरियर के माध्यम से कई जिलों को भेजे गए थे। सोमवार के बाद आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। हर माह हरियाणा में आरसी के 1.70 लाख और डीएल के करीब 50 हजार कार्ड जारी किए जाते हैं। - अश्वनी, प्रबंधक, एजेंसी गुरुग्राम



दिसंबर में आए थे कार्ड : डीटीओ

दिसंबर में जो कार्ड जारी हुए थे, उन्हीं पर ही नई आरसी जारी की गई। जनवरी में एक बार ही कुछ कार्ड आए थे। करीब 500 वाहनों की आरसी लंबित है, जिसे बनाने के लिए स्वीकृत कर दिया है। कार्ड आने पर ही वाहन मालिकों को जारी किया जाएगा। - विजय देसवाल, जिला परिवहन अधिकारी।




तीन बार लिख चुके पत्र : एसडीएम

कार्ड जारी करने के लिए तीन बार एजेंसी के गुरुग्राम मुख्यालय पर पत्र भी लिख चुके हैं। करीब दो हजार वाहनों की आरसी स्वीकृत हो चुकी है लेकिन कार्ड न होने के कारण इसे जारी नहीं कर पा रहे हैं। नई फाइलें रोजाना जमा हो रही हैं। - अनुभव मेहता, एसडीएम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed