फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chill increases, weather expected to remain dry

Karnal News: ठिठुरन बढ़ी, मौसम खुश्क रहने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Chill increases, weather expected to remain dry
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम लगातार परिवर्तनशील है, सोमवार को चौथे दिन भी सूर्य की किरणें धरती नहीं पहुंची लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। सुबह धुंध जैसी स्थिति रही तो दिनभर बादल छाए रहे। शीतलहर के कारण दिनभर ठिठुरन की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी दो दिन और शीतलहर चलते रहने की संभावना है।
शुक्रवार और शनिवार को बारिश के बाद रविवार और सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। लगातार चार दिनों तक धूप नहीं निकलने और लगातार शीतलहर चलने के कारण सर्दी अधिक हो गई। वैज्ञानिकों के अनुसार ये मौसम खासकर गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तीन जनवरी तक मौसम अब खुश्क रहने की संभावना है, शीतलहर का क्रम अभी जारी रह सकता है, जिसके कारण दिन व रात्रि के तापमान में कमी संभव है। उत्तरी और पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed