फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children will learn the nuances of yoga, music and dance arts

योग, संगीत और नृत्य कलाओं की बारीकियां सीखेंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Children will learn the nuances of yoga, music and dance arts
महामारी की पाबंदी हटने के बाद इस वर्ष का समर कैंप शुरू हो गया है। स्कूली बच्चों के लिए बाल भवन की ओर से आयोजित समर कैंप में बहुत कुछ खास रहेगा। समर कैंप में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों के साथ, अन्य बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं। कैंप अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू हो चुका है। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनीश यादव ने जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समर कैंप को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यहां आने वाले बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस सहित लगभग 17 प्रकार की गतिविधियों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन कक्षाओं के अध्यापक बच्चों को योग भी कराएंगे। महामारी की पाबंदी हटने के बाद दोबारा शुरू किए जा रहे समर कैंप में इस बार कई नई कलाओं को शामिल किया गया है, जिसका लाभ बच्चे ले सकेंगे। समर कैंप में तीसरी-चौथी से नौवीं कक्षा तक के बच्चे आएंगे। कैंप में भाग लेने के लिए बच्चों के अभिभावक बाल भवन में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। प्लानिंग के साथ ही उपायुक्त के मार्ग दर्शन में बाल भवन के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का काम भी चल रहा है, जो कि जल्द विश्व स्तरीय डे केयर सेंटर रूप में शहर के लोगों को समर्पित होगा।
विज्ञापन

ये गतिविधियां होंगी
गायन (बेसिक, स्टैंडर्ड, एडवांस), संगीत की परिभाषा, अलंकार, चार राग हारमोनियम और तबला, गिटार, ढोलक बोर्ड, (बेसिक कोर्स) कांगो, डोलक/बोर्ड-गिटार-ताल कहरवा, रिदहम सेक्शन स्टैंडर्ड कोर्स, झपताल, डोलक, रिदहम सेक्शन स्टैंडर्ड कोर्स, डांस बेसिक, भारतीय और पश्चिमी तबला (नृत्य मानक) भारतीय और पश्चिमी। चकर (पाठ्यक्रम नृत्य एडवांस) भारतीय एवं पाश्चात्य बॉलीवुड, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, जूडो कराटे, एरोबिक, योगा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवार, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवार के बच्चों के लिए ये कोर्स निशुल्क रहेंगे। जो आर्थिक रूप से सक्षम परिवार के बच्चे हैं, उनसे भी जिला बाल कल्याण विभाग न्यूनतम राशि लेगा।
विश्वास मलिक जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed