फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Child's death, ruckus accused of giving wrong medicine to quacks

बच्चे की मौत, झोलाछाप डाक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगा हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Child's death, ruckus accused of giving wrong medicine to quacks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव दरड़ में एक चार माह के बच्चे की सोमवार देर शाम मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की ओर से दी गई गलत दवा के कारण ही बच्चे की जान गई। मामले में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की ओर से हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव दरड़ निवासी रोहित उर्फ सन्नी ने बताया कि करनाल के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले एक कंपाउंडर ने गांव दरड़ में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में वह झोलाछाप डॉक्टर बनकर क्लीनिक चला रहा है और पिछले हिस्से में दो बेड डाल रखे हैं। यहां पर मरीजों को लेटा कर उन्हें ग्लूकोज व दवाइयां दी जाती हैं। आरोपी ने स्टोर पर काम के लिए लड़के भी रखे हैं, जो आरोपी कंपाउंडर से फोन पर बात करके मरीजों को दवाइयां देते हैं। रोहित के अनुसार, उसके बेटे को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। इस कारण वह गांव दरड़ के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गया, जहां राजिंद्र और सचिन ने आरोपी कंपाउंडर के कहने पर बेटे का उपचार शुरू कर दिया। साथ ही उससे इलाज के लिए छह हजार रुपये ले लिए। उपचार के दौरान छह नवंबर रविवार को उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। जब वे आरोपी कंपाउंडर की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर दोनों लड़कों ने उसे दवा देकर वापस भेज दिया, लेकिन सुधार की जगह बेटे की हालत बिगड़ती चली गई। अगले दिन सात नवंबर को परिजन देर शाम बेटे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करा मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कंपाउंडर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दुकान पर काम करने वाले लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर आरोपी कंपाउंडर और उसके अन्य दो साथियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कंपाउंडर की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अंकित कुमार, चौकी प्रभारी, रंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed