फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Child held hostage, beaten, and shaved for theft

Karnal News: चोरी करने के आरोप में बच्चे को बंधक बना पीटा, सिर मुंडवाया

Mon, 02 Mar 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Child held hostage, beaten, and shaved for theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन एरिया में एक दुकानदार ने 12 साल के बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। बच्चे को दुकान के आसपास के इलाके में घुमाया गया। जानकारी पर मां पहुंची तो बच्चा बाथरूम में बंद था। मां ने उसे बाहर निकाला। मामले में सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी गई। घटना मॉडल टाउन चौकी इलाके की बताते हुए वहां जाने के लिए कहा गया। मॉडल टाउन चौकी पर देर रात तक शिकायत नहीं की गई थी।
मॉडल टाउन एरिया में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन की ही एक दुकान में काम करती है। शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह काम पर नहीं जा सकी।
विज्ञापन

दुकानदार उनके 12 वर्षीय बेटे को काम करवाने के लिए ले जाने लगा। महिला ने कहा कि उन्होंने बेटे को लेकर जाने से मना किया लेकिन दुकानदार जबरन उसे ले गया। वहां बेटे की पिटाई की और बाथरूम में बंद रखा। उन्हें जब इस बारे सूचना मिली तो वह दुकानदार के पास पहुंचीं। इस दाैरान बच्चे ने छुड़ाने की अपील की। महिला के अनुसार, उन्होंने काफी देर तक दुकानदार के सामने बेटे को छोड़ने के लिए मिन्नतें की। इसके बाद उसने बेटे को छोड़ा। महिला का कहना है कि दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों ने भी बेटे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर दुकानदार ने कहा कि बच्चे ने दुकान में चोरी की थी। उसे पकड़ा तो उन्हें गालियां देने लगा। बच्चे ने दुकान पर हंगामा भी किया। इसी कारण उन्होंने गुस्से में बच्चे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। महिला की ओर से सेक्टर-13 चाैकी में शिकायत दी गई। मामला मॉडल टाउन चौकी के अंतर्गत आता है। उनको मॉडल टाउन चौकी भेजा दिया गया। मॉडल टाउन चौकी पुलिस प्रभारी गीता ने कहा कि अभी तक उनके पास परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed