फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child fell down in western yamuna canal

पतंग काटने की कोशिश करते समय पश्चिमी यमुना नहर में गिरे बच्चे की 24 घंटे बाद मिली लाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
child fell down in western yamuna canal
पतंग काटने की कोशिश में पश्चिमी यमुना नहर में गिरने पर 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उसका शव 24 घंटे बाद घोघड़ीपुर गांव के पास से मिला। कूड़ा उठाने वाली महिला यदि बच्चे को डूबते हुए न देखती तो परिजनों को बच्चे के लापता होने का भी पता नहीं चल पाता। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी निरंजन पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसका 10 वर्षीय पुत्र गोस्वामी पतंग उड़ा रहा था। वह पतंग काटने की कोशिश में पश्चिम यमुना नहर में गिर गया। उसको कूड़ा उठाने वाली महिला ने डूबते हुए देखा। इस दौरान बच्चे ने बचाव के लिए काफी देर तक हाथ-पांव मारे। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने नहर में बच्चेे को खोजना शुरू कर दिया। आज करीब 11 बजे घोघड़ीपुर गांव के पास उसका शव मिला। परिजन उसे निकालकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तीसरी कक्षा का विद्यार्थी है। उन्होंने उसका दाखिला बॉन पब्लिक स्कूल अम्मा बिगा मोड़ बड़बीगा बिहार में करवाया हुआ है। वह वहीं पर रहता था। लॉकडाउन के बाद जब वे उससे मिलने गए तो वहां पर कक्षाएं न लगने के कारण वे उसे अपने साथ ले आया।
विज्ञापन

22 साल पहले आए थे करनाल
बिहार से करीब 22 साल पहले करनाल आए थे। यहां पर पूूजा पाठ का काम करता था। साथ में बीमा करने का काम किया जाता है। उसके पास तीन बच्चे हैं। एक लड़की और दो लड़के, गोस्वामी छोटे वाला लड़का था। बड़े दोनों बच्चे उनके पास ही करनाल में रहते हैं। बिहार के पटना जिले के एक गांव से वे करनाल के शास्त्री नगर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राम नगर थाना पुलिस इंचार्ज जसविंद्र तुली ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की नहर में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed